- Home
- Viral
- रात में बच्ची के मुंह में स्तन डाल गहरी नींद सो गई मां, सुबह बेटी का चेहरा देखते ही दहाड़ मार रो पड़ी
रात में बच्ची के मुंह में स्तन डाल गहरी नींद सो गई मां, सुबह बेटी का चेहरा देखते ही दहाड़ मार रो पड़ी
हटके डेस्क: मां बनने के साथ ही एक महिला पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती है। एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल जाती है। यूके में रहने वाली एक महिला मात्र 18 साल की उम्र में मां बन गई थी। अपनी बेटी से बेइंतहा प्यार करने वाली इस मां से एक चूक हुई और बच्ची की जान चली गई। अब 20 साल की हो चुकी इस महिला ने दूसरे पेरेंट्स के साथ इस घटना को शेयर कर उन्हें अवेयर करने की कोशिश की है। इस मां का दर्द ऐसा है, जिसे वो किसी से बयान भी नहीं कर पाती है। महिला ने खुद बताई हादसे के रात की कहानी...
| Published : Jun 03 2020, 12:50 PM IST / Updated: Jun 03 2020, 03:34 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
यूके में रहने वाली शैनन माउन्ड ने अपनी कहानी लोगों के साथ शेयर की। शैनन 18 साल की उम्र में ही मां बन गई थी। इसके बाद वो अपनी बेटी का काफी ख्याल रखती थी। लेकिन उसे क्या पता था कि एक गलती की उसे इतनी बड़ी सजा मिलेगी।
मात्र 17 साल में उसे पता चला कि वो मां बनने वाली है। इतनी कम उम्र में सिंगल मदर बनने का ख्याल काफी डरवाना था। लेकिन शैनन की मां ने उन्हें सपोर्ट किया।
इसके बाद 2018 में शैनन ने अपनी बेटी को जन्म दिया। उसने उसका नाम लीला रे रखा। इतनी कम उम्र में मां बनने के साथ उसके ऊपर काफी जिम्मेदारी भी आ गई।
शैनन अपनी बेटी लीला रे को साथ लेकर सोती थी। इस बीच जुलाई 2018 में वो अपने कमरे में बेटी के साथ सोइ हुई थी। अचानक नींद में लीला रोने लगी। शैनन ने उसे अपने सुलाया और उसे छाती से लगाकर दूध पिलाने लगी।
बच्ची को दूध पिलाते हुए शैनन की आंख लग गई। वो नींद से सो गई। जबकि बच्ची के मुंह में स्तन डला रह गया, जिससे उसका दम घुट गया।
सुबह जब शैनन ने अपनी बेटी को देखा तो वो सांस नहीं ले रही थी। उसकी बॉडी का रंग पीला हो गया था और होंठ का रंग नीला। अपनी बेटी को इस हाल देख शैनन काफी टूट गई। शैनन ने अपनी बेटी को खो दिया था।
लोगों ने साथ अपनी स्टोरी शेयर करते हुए शैनन ने बताया कि बेटी को खोने का दुःख उसे कम नहीं था। लेकिन आसपास के लोगों ने भी उसे काफी दुखी किया। उसे बेबी किलर का नाम दिया गया। लोगों ने उसकी तकलीफ समझने की जगह उसे और बढ़ाया। शैनन ने दूसरे पेरेंट्स से रिक्वेस्ट की है कि कभी भी अपने बच्चे को दूध पिलाते हुए ना सोएं। दुर्घटना कभी भी किसी के साथ भी हो सकती है।