MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • लॉकडाउन में खाना बांटने जाता था शख्स, भीख मांगने वाली लड़की से हुआ प्यार, ऐसे की शादी, यह है लव स्टोरी

लॉकडाउन में खाना बांटने जाता था शख्स, भीख मांगने वाली लड़की से हुआ प्यार, ऐसे की शादी, यह है लव स्टोरी

कानपुर (Uttar Pradesh)। सच कहा गया है कि प्यार करने वालों के बीच कोई दूरी नहीं होती है। कुछ ऐसी ही लव स्टोरी सामने आई है कानपुर से। जहां लॉकडाउन में फुटपाथ पर खाना बांटने के दौरान एक शख्स को भीख मांगने वाली लड़की से प्यार हो गया। वह उसे पाने के लिए परेशान रहने लगा। काफी सोचने के बाद उसने लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार किया और उसका हाथ मांगा, जिसके बाद बाद दोनों ने अनोखे तरीके से शादी कर ली है। इस शादी में सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी से पालन किया गया।

Asianet News Hindi | Published : May 23 2020, 08:55 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image


कानपुर में प्रापर्टी डीलर लालता प्रसाद की गाड़ी अनिल चलाता है, उसका अपना घर है। माता-पिता, भाई सब हैं, जबकि नीलम की जिंदगी फुटपाथ पर भीख मांगकर चलती थी।
 

25
Asianet Image

अनिल अपने मालिक के साथ रोज सबको खाना देने आता था। इसी दौरान अनिल को जब नीलम की मजबूरियों का पता चला तो उसे उससे प्यार हो गया, फिर क्या, भिखारी की लाइन से निकलकर नीलम सात जन्मों के लिए उसकी हमसफर बन गई।
 

35
Asianet Image


अनिल जब दिन में खाना बांटकर आता था तो उनसे नीलम के बारे में बातें करता। लालता भी उसकी भावना समझ गए। इसके बाद लालता प्रसाद ने अनिल के पिता को शादी के लिए राजी किया और दोनों की शादी करा दी।
 

45
Asianet Image


लालता प्रसाद का कहना है कि अनिल खाना बांटने हमारे साथ जाता था। धीरे-धीरे वहां उसे उस लड़की से लगाव हो गया। मुझसे इस बारे में अनिल ने चर्चा की तो मैंने इसे रात में भी खाना देने को कहा। अनिल खुद खाना बनाकर देने जाने लगा। इसके बाद मैंने अनिल के पिता को राजी किया फिर दोनों की शादी करवा दी।

55
Asianet Image


नीलम ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं, मां पैरालिसिस से पीड़ित है। भाई और भाभी ने मारपीट कर घर से भगा दिया था। जिसके बाद उसके पास गुजारा करने के लिए कुछ नहीं था। इसलिए वो लॉकडाउन में खाने लेने के लिए फुटपाथ पर भिखारियों के साथ लाइन में बैठती थी।


 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories