MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • शादी से ठीक पहले दूल्हे के मोबाइल पर आई दुल्हन की न्यूड वीडियो, उसके बाद जो हुआ किसी को नहीं थी उम्मीद

शादी से ठीक पहले दूल्हे के मोबाइल पर आई दुल्हन की न्यूड वीडियो, उसके बाद जो हुआ किसी को नहीं थी उम्मीद

वाराणसी (Uttar Pradesh) । दूल्हा-दुल्हन एक अपने-अपने सपने में खोए हुए थे। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। एक दिन बाद ही लड़का दूल्हा बनकर दुल्हन के घर बारात लेकर जाने वाला था। परिवार में लोग भी हंसी ठिठौरी कर थे। लेकिन, होने वाले दूल्हे के व्हाट्सएप्प न्यूड फोटो और वीडियो आया, जिसे देखकर हड़कंप मच गया। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं, दुल्हन की बड़ी बहन ने अपने ही एक रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 29 2020, 06:32 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image


वाराणसी के गंगा पार स्थित रामनगर के रामपुर वार्ड की एक युवती की शादी मऊ के युवक से तय हुई थी। 28 जून  को दोनों की शादी होनी थी। (प्रतीकात्मक फोटो)

27
Asianet Image


शादी के एक दिन पहले शाम को दूल्हे के मोबाइल फोन पर कुछ न्यूड फोटो पहुंचीं। दूल्हे ने तस्वीरों को देखा तो चौंक गया। तस्वीरें उसकी होने वाली पत्नी की थी। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

37
Asianet Image


लड़के ने तस्वीरों के बारे में पहले अपने घर वालों को बताया फिर लड़की वालों से बात हुई। दूल्हे ने शादी से इनकार करते हुए बारात लाने से मना कर दिया। दूल्हे की बात सुनते ही (प्रतीकात्मक फोटो)लड़की वालों के घर हड़कंप मच गया। खुशी का माहौल जैसे मातम में बदल गया। 

47
Asianet Image


युवती की बड़ी बहन ने इसके लिए अपने ही एक रिश्तेदार को दोषी बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि उसकी एक बहन की शादी अहरौरा के गांव में हुई है। (प्रतीकात्मक फोटो)

57
Asianet Image


बहन के यहां आने जाने से सबसे छोटी बहन की जान पहचान उसके चचेरे देवर दीपक से हो गई। बाद में दीपक रामनगर स्थित उनके घर भी आने जाने लगा। एक दिन दीपक उसकी बहन को घुमाने के बहाने ले गया और उसकी अश्लील वीडियो के साथ तस्वीरें ले ली। (प्रतीकात्मक फोटो)

67
Asianet Image


दुल्हन की बहन के अनुसार तस्वीरों के बारे में पता चलते ही दीपक से परिवार वालों ने बातचीत की तो वह गाली गलौज करने लगा। पुलिस ने दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

77
Asianet Image


रामनगर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपक पहले से शादीशुदा है। उसने यह फोटो किस मकसद से दूल्हे पक्ष को भेजी, यह समझ से परे है। दीपक को जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ होगी और जेल भेजा जाएगा।(प्रतीकात्मक फोटो)

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories