MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • विकास दुबे के पुलिस के हाथ लगने से लेकर एनकाउंटर तक की ये है पूरी कहानी, इस तरह लाया जा रहा था यूपी

विकास दुबे के पुलिस के हाथ लगने से लेकर एनकाउंटर तक की ये है पूरी कहानी, इस तरह लाया जा रहा था यूपी

लखनऊ (Uttar Pradesh) । कानपुर के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्याकर यूपी का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बनने वाला विकास दुबे आज एनकाउंटर में मारा गया। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक नाटकीय ढंग से उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार होने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी लाया जा रहा था। लेकिन, एसटीएफ की गाड़ी खराब मौसम के कारण कानपुर में अनियंत्रित होकर पलट गई। कहा जा रहा है कि इस दौरान विकास दुबे ने पुलिस की पिस्टल छीनकर गोली चलाई, जो जवाबी कार्रवाई में मारा गया। अब हम आपको विकास दुबे के पुलिस के हाथ लगने से लेकर उसके एनकाउंटर तक की पूरी कहानी बता रहे हैं, आखिर कैसे विकास दुबे को मध्य प्रदेश से यूपी लाया जा रहा था।

Asianet News Hindi | Updated : Jul 10 2020, 08:51 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
113
Asianet Image


मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे एक दिन पहले सुबह 7.45 बजे उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा। मंदिर के पिछले हिस्से में स्थित शंख द्वार के सामने उसने एक दुकानदार से दर्शन व्यवस्था के बारे में पूछा। 250 रुपये की रसीद लेकर मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था के बारे में दुकानदार ने बताया। फर्जी आइडी पर शुभम के नाम से रसीद बनवाई और मंदिर परिसर में प्रवेश कर गया।

213
Asianet Image


विकास दुबे ने 7.52 बजे मंदिर के निर्गम द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसको देखा गया। प्रवेश के दौरान मंदिर के गार्ड को शक होने पर उसे पकड़कर पुलिस चौकी लाया गया। पहले तो उसने अपना नाम-पता गलत बताया, पुलिस ने सख्ती की तो पहचान उजागर कर दी। 8.45 बजे गिरफ्तार किया गया। सूत्रों का कहना है कि विकास ने मंदिर में दर्शन कर लिए थे।

313
Asianet Image

विकास की पत्नी रिचा अपने बेटे के साथ लखनऊ में अपने मकान के पास से गुरुवार रात को स्थानीय लोगों की सूचना पर पकड़ी गई। लोगों ने रिचा और उसके बेटे को देखकर डायल 112 पर फोन किया था। इस बीच एसटीएफ की टीम भी वहां पहुंच गई और कृष्णा नगर पुलिस की मदद से उनको गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ उन्हें कानपुर ले गई। 

413
Asianet Image

यूपी पुलिस गुरुवार रात करीब 9:30 बजे विकास दुबे को लेकर सड़क मार्ग से यूपी के लिए चली।

513
Asianet Image


रात 12:30 बजे यूपी और एमपी के रक्सा बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल अलर्ट दिखी थी। यहां से झांसी पुलिस विकास दुबे को लेकर उरई की सीमा तक छोड़ी। रक्सा टोल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

613
Asianet Image


रात करीब 1:00 बजे शिवपुरी टोल प्लाजा से एसटीएफ विकास दुबे को लेकर निकली थी। विकास दुबे स्कार्पियो में बैठा है। शिवपुरी निकलने के बाद एसटीएफ टीम की लोकेशन नहीं मिल रहा था। 

713
Asianet Image


रात करीब एक बजे शिवपुरी से चलने के बाद भी 2:30 बजे तक विकास दुबे को लेकर आ रही एसटीएफ टीम रक्सा नहीं पहुंची थी, जबकि शिवपुरी से झांसी एक घंटे का रास्ता है। शिवपुरी से झांसी के बीच एक रास्ता दतिया की तरफ भी जाता है। सम्भावना जताई जा रहा थी कि एसटीएफ की टीम दतिया के रास्ते कानपुर की ओर गई थी।

813
Asianet Image

झांसी में रात करीब 3:15 बजे रक्सा बार्डर से एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर कानपुर के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान रक्सा टोल प्लाजा पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन बंद किया गया था। झांसी पुलिस यहां से विकास दुबे को उरई की सीमा तक छोड़ेगी। इस दौरान पुलिस ने मीडिया कर्मियों को भी आगे नहीं बढ़ने दिया।

913
Asianet Image

सुबह करीब 4:45 बजे एसटीएफ की टीम उरई के एट टोल से विकास दुबे को लेकर निकली थी। एसटीएफ की छह गाड़ियां साथ में थीं। वहां से करीब सवा घंटे में कानपुर देहात के बारा टोल पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी।

1013
Asianet Image

 एट टोल प्लाजा से करीब 42 किलोमीटर दूर जालौन जिले के आटा टोल प्लाजा से विकास दुबे को लेकर काफिला 5.20 बजे निकला था। करीब एक घंटे से हो रही तेज बारिश के बीच सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स पानी में भीगते हुए डटे थे। आटा टोल से विकास दुबे के निकलने के बाद ही एट टोल से ट्रैफिक खोला गया था।

1113
Asianet Image


सुबह 6:28 3 गाड़ियों से एसटीएफ विकास दुबे को लेकर बारा टोल कानपुर देहात से कानपुर नगर की तरफ रवाना हुई थी। खबर मिल रही थी कि माती मुख्यालय से किसी दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे।

1213
Asianet Image


अचानक खबर आई कि कानपुर में एसटीएफ की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। इसी गाड़ी में विकास दुबे भी था। 

1313
Asianet Image


गाड़ी पलटने के बाद मोस्टवांटेड विकास दुबे ने पिस्टल छीनकर गोली चलाई। एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल विकास को पुलिस अस्पताल लेकर गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories