- Home
- States
- Uttar Pradesh
- प्यार फिर लव मैरिज और बन गए पति-पत्नी, लेकिन शादी के बाद बीवी का वीडियो देख उड़े होश..टूट गया रिश्ता
प्यार फिर लव मैरिज और बन गए पति-पत्नी, लेकिन शादी के बाद बीवी का वीडियो देख उड़े होश..टूट गया रिश्ता
कानपुर (उत्तर प्रदेश). सोशल मीडिया के युग में साथ जीने मरने की खसमें खाकर शादी करने वाले कपल सात जन्मों के पति-पत्नी के रिश्ते को कुछ ही दिनों में तोड़ देते हैं। यूपी के कानपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने शादी के महज 10 महीने बाद ही पति के साथ सारे रिश्ते तोड़ दिए और उसने बिना बताए चुपचाप दूसरी शादी कर ली। जबकि उसने अपनी पसंद के लड़के से लव मैरिज की हुई थी, इसके बाद भी यह रिश्ता तोड़ दिया। जब पति ने बीवी की शादी वाला यह वीडियो देखा तो उसके होश उड़ गए।
| Published : Jul 24 2021, 03:20 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, यह मामला कानपुर जिले के बाबूपुरवा का है। यहां के रहने वाले अमित शर्मा ने गोविंद नगर की निवासी रुचि वर्मा से अफेयर था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाते थे। बच्चों की खुशी की खातिर दोनों की परिवार वालों ने 4 जून 2020 को आर्यसमाज मंदिर में शादी करा दी। कोरोना काल की वजह से यह विवाह मंदिर में हुआ था। जहां आर्य समाज संस्था की तरफ से शादी का सर्टिफिकेट भी दिया गया था।
प्रेमी-प्रेमिका पति-पत्नी बनकर बड़े आराम की जिदंगी रह रहे थे। लेकिन शादी के चार महीने बाद यानि सितंबर में ऐसा अचानक क्या हुआ कि पत्नी किसी रिश्तेदार के घर शादी का बहाना बनकर अपनी मां के साथ घर से जेवरात और नकदी लेकर चली गई। कुछ दिन बाद जब युवक उसे फोन लगाया तो मोबाइल ऑफ बताया। इसके बाद वह रुचि को लेने के लिए ससुराल गया तो उसने साथ आने से इंकार कर दिया।
पीड़ित युवक ने एक दो महीने तक पत्नी का इंतजार किया, सोचा कुछ नाराजगी होगी आ जाएगी। लेकिन वह आखिरकार वापस नहीं लौटी। फिर इसके बाद जब उसने मामले की जांच पड़ताल की तो सच्चाई जान उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि उसने दूसरी शादी कर ली थी। जिसका वीडियो देख उसके होश उड़ गए।
अब पीड़ित अमित अपनी शिकायत और पत्नी की दूसरी शादी का वीडियो लेकर पुलिस थाने पहुंचा हुआ है, जहां अफसरों के सामने इंसाप की गुहार लगा रहा है। युवक ने कहा कि उसकी पत्नी ने बिना ततालक दिए और बगर बताई दूसरी शादी कर ली है। जो कि एक कानूनन अपराध है। उसने अपने घरवालों के साथ मिलकर मुझे और मेरे परिवरा को धोखा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हैरानी की बात यह है कि महिला ने दूसरी शादी भी आर्यसमाज मंदिर में ही की है। जहां उसने 2 जुलाई को दूसरे शख्स के साथ सात फेरे लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पति का कहना है कि वह तीन शादी कर चुकी है।
पीड़ित पति अमित शर्मा की वह शिकायत जो उसने कानपुर थाने में पत्नी के खिलाफ दी हुई है।