- Home
- States
- Uttar Pradesh
- ऐसे लोगों ने खरीद लिए 3 मकान, बेबसी में पूरी कालोनी के लोग बेंचने लगे घर..बोले-यहां रहना नरक जैसा
ऐसे लोगों ने खरीद लिए 3 मकान, बेबसी में पूरी कालोनी के लोग बेंचने लगे घर..बोले-यहां रहना नरक जैसा
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश). 'कहते हैं एक गलत आदमी की वजह से पूरी सोसाइटी खराब हो जाती है'। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के मुरादाबाद से सामने आया है, जहां एक पूरी कॉलोनी के सैकड़ों लोग तीन घरों में रहने वाले लोगों से इतना परेशान हो गए कि उन्होंने पलायन करने का ऐलान कर दिया। यानि वह इन तीन घरों की वजह से करीब 81 परिवारों ने सामूहिक रूप से अपने मकान बेचकर यहां से जाने का मन बना लिया है। जानिए इसकी असली वजह..क्यों मकान बेचने को मजबूर हैं लोग...
| Published : Aug 03 2021, 05:11 PM IST / Updated: Aug 03 2021, 05:15 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, यह मामला मुरादाबाद की पॉश एरिया लाजपत नगर शिव विहार कॉलोनी का है। जहां करीब 100 घर के आसपास एक ही बाहुल्य समुदाय के हैं। लेकिन कुछ दिन पहले यहां पर दूसरे विशेष समुदाय के लोगों ने तीन गुना कीमत देकर कॉलोनी के मुख्य गेट पर तीन मकान खरीद लिए। साथ ही वह यहां रहकर व्यवहार कर रहे हैं। जिससे बाकि के निवासियों को परेशानी हो रही है।
करानी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि यह विशेष समुदाय के तीन घरों में मांसाहारी खाना खाकर बीच सड़क पर मांस और बेटियां फेंकते हैं। इतनी गंदगी हो रही है कि यहां रहना दूबर हो गया है। इस गंदगी की वजह से पॉश कॉलोनी में जानवरों का आना-जाना हो गया है।
इतना ही नहीं कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने परेशान होकर सामूहिक पलायन करने के पोस्टर बैनर लगा दिए हैं। उनका कहना है कि अगर यह लोग यहां से नहीं गए तो हम सभी लोग यहां से चले जाएंगे। क्योंकि हम लोग तो परिसर को साफ-सुथरी जगह में रहते हैं, दूसरे समुदाय की तरह यहां नहीं रह सकते हैं।
कॉलोनी के लोगों ने दूसरे समुदाय के रवैये से परेशान होकर जिला प्रशासन के पास भी गुहार लगाई है। साथ ही इन लोगों की खरीदे गए मकान की रजिस्ट्री कैंसिल कराने की मांग की है। ईद पर जानवरों के अवशेष भी कॉलोनी के गेट पर डाल दिए, हम लोगों ने मना किया तो जबरन विवाद करने लगे। वह जरा जरा सी बात पर लड़ने को तैयार रहते हैं।
लोगों का कहना है कि यह लोग तीन गुना कीमत देकर कोई मकान खरीद रहे हैं तो जरूर यह दो नंबर की कमाई करते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। यह लोग 50 लाख के मकान के 3 करोड़ तक दे रहे हैं।