MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • UP Election 2022:चित्रकूट से प्रियंका गांधी की चुनावी धार, महिलाओं से संवाद,मंदिर में जलाभिषेक, देखें तस्वीरें

UP Election 2022:चित्रकूट से प्रियंका गांधी की चुनावी धार, महिलाओं से संवाद,मंदिर में जलाभिषेक, देखें तस्वीरें

चित्रकूट : यूपी के चुनावी समर में कांग्रेस (congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पूरी तरह एक्टिव हैं। कांग्रेस के खोए जनाधार को वापस पाने के लिए उनका पूरा फोकस आधी आबादी पर दिखाई दे रहा है। बुधवार को चित्रकूट (Chitrakoot) में महिलाओं से संवाद के दौरान प्रियंका गांधी ने महिलाओं में उत्साह भरते हुए कहा, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे, कब तक आस लगाओगी तुम, बिके हुए अखबारों से, कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से। प्रियंका ने मंदाकिनी नदी के रामघाट पर महिलाओं से संवाद किया तो योगी सरकार पर निशाना भी साधा और मत्स्य गजेंद्रनाथ मंदिर में जाकर जलाभिषेक भी किया, जिसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। तस्वीरों में देखें प्रियंका गांधी का संवाद...

Asianet News Hindi | Updated : Nov 17 2021, 07:10 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

प्रियंका ने मंदाकिनी नदी किनारे रामघाट स्थित मत्तगजेन्द्रनाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का दूध और जल से अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी रामजी दास ने प्रियंका गांधी को मत्तगजेंद्र नाथ की प्रतिमा भेंट की। जब भगवान राम 14 वर्ष के वनवास काल में चित्रकूट आए थे तो सबसे पहले भगवान इसी मंदिर में पूजा अर्चना की थी और आशीर्वाद लेकर आगे बढ़े थे। 

25
Asianet Image

प्रियंका ने महिलाओं से संवाद किया। संवाद के लिए मंदाकिनी नदी के किनारे नाव पर मंच गया था। घाटों पर महिलाएं बैठी थीं। इस दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य, कानून, शिक्षा, रोजगार के मुद्दे पर अपनी बात रखी। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं में करुणा भाव होता है। राजनीति में हिंसा, क्रूरता, अत्याचार और शोषण खत्म करने के लिए महिलाओं का आगे आना जरूरी है। आप आगे आइए ताकि हम राजनीति, समाज और पूरे देश को बदल सकें।

35
Asianet Image

महिलाओं  से संवाद करते हुए प्रियंका ने कहा कि राजनीति में आजकल बहुत क्रूरता और हिंसा है। लखीमपुर में मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल ​दिया। सरकार ने अत्याचारी की मदद की। आशा बहनों को प्रशासन ने अपनी मांगों को उठाने पर बुरी तरह पीटा। जब आपका शोषण किया जा रहा है और आप पर अत्याचार किया जा रहा है, आपको पीटने वालों से अपना हक मांगेंगे तो वो हक कभी नहीं मिलेगा। अपने हक के लिए लड़ना पड़ेगा। 

45
Asianet Image

मैं यहां आपसे इसलिए बात करने आई हूं कि अपना मन बना लीजिए। आप आधी आबादी हैं। तो एकजुट होकर आप अपना हक क्यों नहीं मांग रही हैं? राजनीति में आपकी भागीदारी सुनिश्चित है। महिलाएं लड़ेंगी और लड़ने से समाज और राजनीति में एक बहुत बड़ा बदलाव आएगा। कोई ऐसा राजनैतिक दल नहीं होगा जो उन्हें रोक पाएगा।

55
Asianet Image

मोबाइल आपकी सुरक्षा में मदद करेगा। स्कूटी देने की प्रतिज्ञा आपकी पढ़ाई में आपकी मदद करेगी। महिलाओं को सरकारी बस में सारी यात्राएं फ्री होंगी। सरकारी पदों में महिलाओं के ​लिए 40% प्रावधान पहले से मौजूद है। प्रदेश में हर जिले में 75 पाठशालाएं जो केंद्रीय विद्यालय की तरह होंगे लेकिन सिर्फ महिलाओं के लिए होंगे। जिसमें पढ़ाई के साथ अलग-अलग हुनर सिखाए जाएंगे।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories