MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • लॉकडाउन के कारण साहस नहीं जुटा पाया दूल्हा, बारात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन

लॉकडाउन के कारण साहस नहीं जुटा पाया दूल्हा, बारात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन

कानपुर (Uttar Pradesh) । लॉकडाउन में कुछ शर्तों के साथ शादी करने की छूट भी दी गई है, लेकिन अधिकांश लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि वे बारात में किसी ले जाए और किसे नहीं। इस कारण कुछ ही लोग शादी कर पा रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है चौबेपुर के मोहनपुर गांव में। जहां प्रधान अपनी शादी में लोगों को ले जाने को लेकर निर्णय नहीं ले पा रहा था। इस कारण वो तय तिथि पर विवाह करने का साहस नहीं पा रहा था, जिसकी जानकारी दुल्हन को हुई तो वो तय तिथि पर बारात लेकर अपने ससुराल पहुंच गई। अनोखी शादी का नजारा देखने के लिए आसपास के गांव से लोग आए। यहां ग्राम प्रधान से शादी करने दुल्हन खुद परिवार संग उसके घर पहुंच गई थी। मास्क लगाकर जोड़े ने सात फेरे लिए और एहतियात के तौर पर पूरे मोहल्ले का सैनिटाइजेशन किया गया।

Asianet News Hindi | Updated : May 25 2020, 04:39 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

आम तौर पर दूल्हा बारात संग दुल्हन को लेने जाता है। मगर मोहनपुर गांव में पंचायत के प्रधान वीरेंद्र कुमार की शादी अलग ही ढंग से हुई। 

27
Asianet Image

लॉकडाउन के कारण प्रधान साहस नहीं जुटा पाया, जबकि बारात 2 किलोमीटर दूर ही जानी थी। इसकी जानकारी दुल्हन को हुई। 
 

37
Asianet Image


लॉकडाउन में कल्याणपुर के गोवा गार्डन निवासी दुल्हन कंचन सुबह ही अपने माता पिता गोपीचंद और कुछ चुनिंदा रिश्तेदारों के साथ विवाह संपन्न कराने दूल्हे के घर पहुंच गईं।
 

47
Asianet Image


दुल्हन के स्वागत के लिए दूल्हे ने गांव के प्रवेश द्वार से लेकर घर में बने मंडप तक को कई बार सैनिटाइजेशन कराया गया। शादी में शामिल हुए रिश्तेदार मास्क और शारिरिक दूरी का पालन करते दिखे।

57
Asianet Image


मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने सभी रस्मों को अदा किया है। दूल्हे वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से वह समझ नहीं पा रहे थे कि बारात कैसे लेकर जाएं, कितने लोग साथ होंगे। इसकी चर्चा दुल्हन कंचन से की को वो खुद बारात लेकर घर पहुंच गई।
 

67
Asianet Image

दुल्हन के पिता गोपीचंद ने बताया की शादी पूर्व ही तय हो चुकी थी, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान तमाम बंदिशें थी इसलिए नियम कानून का पालन करते हुए बड़ी सादगी से शादी की है।
 

77
Asianet Image


दुल्हन के पिता से पूछा गया कि आप लोग बारात लेकर क्यों पहुंचे तो उन्होंने बताया दूल्हा साहस नहीं जुटा पा रहा था बारात लाने के लिए। शायद संकोच भी कर रहा था इसकी जानकारी होने पर बेटी कंचन ने आग्रह किया कि हम लोग चलते हैं बारात लेकर और ऐसे शादी संपन्न हुई।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories