MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • सोनिया गांधी को हुआ था पहली ही नजर में राजीव गांधी से प्यार,इस समय हैं यूपी में इकलौती कांग्रेस की सांसद

सोनिया गांधी को हुआ था पहली ही नजर में राजीव गांधी से प्यार,इस समय हैं यूपी में इकलौती कांग्रेस की सांसद

रायबरेली ( Uttar Pradesh)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन हैं। हालांकि वो देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं। बता दें कि अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र से नेहरू गांधी परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है। सोनिया गांधी ने अपनी सास इंदिरा गांधी की संसदीय सीट रही रायबरेली को अपनाया है। जिनके बारे में आज कुछ ऐसी बातें आपको बता रहे हैं, जिसे कम ही लोग जानते हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 09 2020, 06:38 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image


सोनिया गांधी जनवरी 1965 को कैंब्रिज में पढ़ाई करने गई थीं। वहां एक मेस में वो नियमित तौर पर खाने जाने जाती थी। जहां राजीव गांधी भी अक्सर यहां आते थे। एक कॉमन मित्र के जरिए दोनों की पहली मुलाकात इसी मेस में हुई और वे धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ गए। 
(फाइल फोटो)

25
Asianet Image

दोनों ने जब शादी का फैसला किया तो उनके परिवारों के लिए इस फैसले को मानना आसान नहीं था। राजीव जहां भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे थे, तो वहीं सोनिया एक साधारण से परिवार की लड़की थी। ऐसे में काफी उतार-चढ़ाव आया। लेकिन, सोनिया और राजीव के प्यार के आगे सबको झुकना पड़ा और साल 1968 में उनकी शादी हुई थी।
(फाइल फोटो)

35
Asianet Image

साल 1991 में राजीव गांधी की हत्या हो गई। उनकी हत्या के 7 साल बाद 1998 में सोनिया कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं और 1999 में पहली बार अमेठी से लोकसभा सांसद चुनी गईं। 
(फाइल फोटो)

45
Asianet Image


साल 2004 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने सत्ताधारी बीजेपी के मुकाबले के लिए एक प्रभावी गठबंधन तैयार किया था। इसका नतीजा यह हुआ कि केंद्र की सरकार में कांग्रेस की वापसी हो गई।
(फाइल फोटो)

55
Asianet Image

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस को सिर्फ एक ही सीट जीत हासिल हुई थी और वो सीट है रायबरेली, जहां से सोनिया गांधी चुनी गई हैं।
(फाइल फोटो)

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories