MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • ये कैसी हमदर्दी! जश्न-स्वागत और मुस्कराहट के बीच नरसंहार पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी

ये कैसी हमदर्दी! जश्न-स्वागत और मुस्कराहट के बीच नरसंहार पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी

यूपी के सोनभद्र जिले में 17 जुलाई को हुए नरसंहार के पीड़ितों से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन पर राजनीति गर्मा सकती है। पीड़ित परिवारों का दुख बांटने पहुंचीं प्रियंका गांधी का कांग्रेस समर्थकों ने जबर्दस्त स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका हंसते-मुस्कराते देखी गईं। बाद में जब वे पीड़ितों से मिलीं, तब वे बेहद गंभीर और उदास थीं।

Asianet News Hindi | Updated : Aug 13 2019, 06:06 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
सोनभद्र. जमीनी विवाद को लेकर 17 जुलाई को यूपी के सोनभद्र जिले के गांव उभ्भा में 10 निर्दोष आदिवासियों की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंची थीं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें लेकर राजनीति गर्मा सकती है।
26
Asianet Image
जब प्रियंका गांधी विशेष विमान के जरिये वाराणसी से बातपुर एयरपोर्ट पहुंचीं, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों से स्वागत किया। उत्साह में उन्हें कैप पहनाई गई। इस दौरान प्रियंका गांधी काफी खुश नजर आईं।
36
Asianet Image
प्रियंका हंसते-मुस्कराते कार्यकर्ताओं से मिलीं। इसके बाद वे कार से उभ्भा गांव पहुंचीं। हालांकि यहां के बाद जब वे पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचीं, तब एकदम गंभीर दिखाई दीं।
46
Asianet Image
जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं.. प्रियंका गांधी उस जमीन पर भी गईं, जहां यह खूनी संघर्ष हुआ था। वे करीब 100 मीटर तक खेत की मेड़ों पर चलीं। प्रियंका गांधी ने प्राइमरी स्कूल के परिसर में पंडाल के नीचे दरी पर बैठकर पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गांववालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। पीड़ित महिलाओं तक पर 80-90 गुंडा एक्ट जैसे फर्जी मुकदमे लगा दिए गए हैं। वे हटना चाहिए। प्रियंका गांधी करीब सवा 2 घंटे तक गांव में रहीं। उल्लेखनीय है कि नरसंहार के बाद 19 जुलाई को भी प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने हरेक पीड़ित परिजन को 10-10 लाख रुपए की मदद की थी।
56
Asianet Image
भाजपा ने किया कटाक्ष: प्रियंका गांधी की सोनभद्र यात्रा पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को पछतावे की भावना के साथ सोनभद्र का दौरा करना चाहिए। क्योंकि यह घटना तत्कालिक कांग्रेस सरकार के भूमि अधिग्रहण से जुड़ी है। उन्होंने प्रियंका गांधी की इस यात्रा को राजनीति स्टंट करार दिया।
66
Asianet Image
अब जानें सोनभद्र नरसंहार के बार में: विवाद 90 बीमा जमीन को लेकर है। 17 जुलाई को उभ्भा गांव के प्रधान यज्ञदत्त भूर्तिया भूमि पर कब्जा करने पहुंचे थे। जब आदिवासियों ने इसका विरोध किया, तो उन पर गोलियां बरसाई गईं। लाठियों और अन्य चीजों से भी हमला किया गया। हादसे में 10 आदिवासियों की मौत हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू करनी पड़ी थी। इस मामले की जांच SIT कर रही है। वो तीन महीने में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories