- Home
- States
- Uttar Pradesh
- दूल्हे का सच जानने के बाद भड़की दुल्हन, सात फेरे के पहले बोली, मर जाऊंगी पर इससे शादी नहीं करूंगी
दूल्हे का सच जानने के बाद भड़की दुल्हन, सात फेरे के पहले बोली, मर जाऊंगी पर इससे शादी नहीं करूंगी
औरैया (Uttar Pradesh) । जयमाल के बाद दूल्हे के साथ सात फेरे लेने के पहुंची दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वह यहां तक बोल दी कि मर जाऊंगी, लेकिन इसके साथ शादी नहीं करूंगी। जिसे लेकर बात बढ़ गई, लेकिन आखिर में मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद बाराती बिना दुल्हन के बैरंग लौट गए। दरअसल दुल्हन को उसके मामा ने दूल्हे के गूंगे होने की जानकारी दी थी, जबकि उसके पिता को इस बात की जानकारी थी। इसके कारण दुल्हन फेरों के लिए मंडप पहुंची तो भड़क उठी थी।
| Published : Feb 10 2020, 05:30 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
15
)
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के जनेतपुर गांव में रविवार को हमीरपुर से बारात आई थी। रात्रि में बारातियों के स्वागत के बाद हिंदू रीति रिवाज के अनुसार जयमाला भी पड़ी।
25
भोर में फेरों के लिए मंडप में पहुंचे दूल्हे की गूंगे होने की सच्चाई दुल्हन के मामा ने उसे बताई। यह सच जैसे ही दुल्हन को पता चली वैसे ही उसने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने लड़की को समझाने के लाख प्रयास किया, लेकिन लड़की ने किसी की एक न सुनी।
35
लड़की ने कहा कि मर जाऊंगी, लेकिन इससे शादी नहीं करूंगी। इस बात को लेकर बाराती भड़क उठे। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर चलने को कहा।
45
दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने के चलते मामले को थाने तक न ले जाने का निर्णय किया गया। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
55
लड़की के मामा ने इस शादी से एतराज जताया था, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। जिसके बाद मामा ने सब कुछ दुल्हन को जाकर बता दिया।