MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • अफवाह उड़ी कि अमर दुबे ने बेटी से जबरन शादी कर ली, लेकिन सामने आया दुल्हन का जबरदस्त डांस

अफवाह उड़ी कि अमर दुबे ने बेटी से जबरन शादी कर ली, लेकिन सामने आया दुल्हन का जबरदस्त डांस

कानपुर(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश के कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के खात्मे के बाद अब इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। विकास दुबे के राइट हैंड कहे जाने वाले अमर दुबे को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था, वहीं पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी खुशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में कहा जा रहा था कि अमर दुबे ने खुशी से बंदूक की नोक पर शादी की थी। लेकिन अब अमर दुबे और खुशी की शादी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में खुशी दुल्हन के ड्रेस में झूम कर डांस कर रही है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 17 2020, 03:14 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

करीब आधे घंटे तक खुशी ने डीजे पर जमकर डांस किया. साफ दिख रहा है कि वह कितनी खुश है। यही नहीं खुशी ने डांस के दौरान अपने पति अमर को भी नाचने के लिए प्रेरित किया लेकिन अमर नहीं माना। इसके बाद खुशी दूसरों के साथ नाचने लगी।
 

25
Asianet Image

इस वीडियो में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए प्रभात मिश्रा की भी डांस करने की तस्वीरें हैं। प्रभात भी खुशी के साथ जमकर डांस कर रहा है। उसके साथ अमर के अन्य दोस्त भी डांस कर रहे हैं ।

35
Asianet Image

इस मामले में पहले आरोप लगाए गए थे कि खुशी की शादी जबरन तरीके से अमर दुबे से की गई है। खुशी को उसके घर कानपुर के पनकी से अगवा कर लाया गया था। फिर विकास दुबे के घर में ही वह शादी के दिन तक बंद रखी गई। इसके बाद असलहों के दम पर खुशी का जबरन विवाह कराया गया था।

45
Asianet Image

बिकरू कांड के बाद शादी के तीसरे दिन ही पुलिस ने अमर की पत्नी खुशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि अमर घर से फरार हो गया था। बाद में 8 जुलाई को हमीरपुर के मौदहा में उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था।
 

55
Asianet Image

पुलिस की कार्यशैली पर तमाम सवाल उथ रहे थे कि आखिर इस मामले में खुशी का क्या दोष था जो उसे जेल भेजा गया, जिसके बाद पुलिस ने खुशी को छोड़ने के लिए 169 की कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन अब धीरे-धीरे तमाम वीडियो और फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने फिलहाल इस पर अपना फैसला बदल दिया है।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories