MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • जमीन पर बैठीं प्रियंका गांधी, लंगर में मिली पनीर की सब्जी, रोटी और जलेबी; वायरल हो रही तस्वीर

जमीन पर बैठीं प्रियंका गांधी, लंगर में मिली पनीर की सब्जी, रोटी और जलेबी; वायरल हो रही तस्वीर

वाराणसी (Uttar Pradesh)। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। दोपहर पहुंची प्रिय़ंका गांधी सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में जयंती पर्व के मौके पर मत्था टेकने गई। मंदिर में प्रियंका का स्वागत सिर पर पारंपरिक पटका (कपड़ा) बांधकर किया गया। प्रियंका ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर परिक्रमा की। सेवादार से प्रसाद भी लिया। वहां से मंदिर के बगल में लंगर स्थल पहुंचीं। जमीन पर बैठकर लोगों लंगर छका। इस दौरान उन्हें प्रसाद में पनीर की सब्जी, दही, बुनियां, रोटी और जलेबी दी गई। लंगर का प्रसाद लेने के बाद उन्होंने अपनी थाली को उठाकर बर्तन घर ले जाकर रखा। इसके पहले ट्वीटर पर बधाई संदेश देते हुए लिखा कि ‘ऐसा चाहूँ राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न,छोट-बड़ों सब सम बसै, रैदास रहे प्रसन्न’,। प्रियंका गांधी के इस दौरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है।
 

Ankur Shukla | Updated : Feb 09 2020, 03:30 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
प्रियंका गांधी ने जमीन पर बैठकर लोगों लंगर छका। इस दौरान उन्हें प्रसाद में पनीर की सब्जी, दही, बुनियां, रोटी और जलेबी दी गई। लंगर का प्रसाद लेने के बाद उन्होंने अपनी थाली को उठाकर बर्तन घर ले जाकर रखा।
25
Asianet Image
प्रियंका गांधी इसके पहले रविदास मंदिर मंदिर पहुंचीं तो प्रबंधन की तरफ से निर्मल चंद के साथ शमशेर सिंह दुल्लो ने स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका ने संत रविदास की प्रतिमा पर मत्था टेकने के बाद रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
35
Asianet Image
प्रियंका ने अमृतवाणी पर माला चढ़ाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। वहां से पास के लंगर हाल में लंगर छकने गई। भीड़ में सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए। लंगर हाल में प्रियंका कार्यकताओं के साथ लंगर छकने के बाद सत्संग पंडाल की तरफ रवाना हुईं तो संत निरंजनदास से आशीर्वाद लिया।
45
Asianet Image
प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसके पहले ट्विटर पर लोगों को अपने आने की जानकारी दी थी। साथ ही लिखा था कि ‘ऐसा चाहूँ राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ों सब सम बसै, रैदास रहे प्रसन्न’। जगत पितामा, साहिबे कमाल, सदगुरु श्री रविदास जी महाराज की जयंती की आप सबको लख लख बधाइयाँ, संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्म स्थान मंदिर की चौखट पर मत्था टेकने आज बनारस में रहूँगी। #रविदासजयंती
55
Asianet Image
प्रियंका 10 जनवरी को भी रविदास मंदिर में पूजा करने आई थीं। पिछले साल फरवरी में पार्टी महासचिव बनने के बाद वे 20 मार्च को पहली बार वाराणसी आई थीं। इसके बाद 16 मई और 19 जुलाई को यहां पहुंचीं। वाराणसी से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा सदस्य हैं। 2019 के चुनाव में यहां से उनके खिलाफ प्रियंका के उतरने की चर्चा थी।
Ankur Shukla
About the Author
Ankur Shukla
 
Recommended Stories
Top Stories