- Home
- States
- Uttar Pradesh
- GPS की मदद से पुलिस ने सॉल्व किया ये केस, पैर के एक बिछुआ से पता चला था कि महिला की है लाश
GPS की मदद से पुलिस ने सॉल्व किया ये केस, पैर के एक बिछुआ से पता चला था कि महिला की है लाश
बुलंदशहर (Uttar Pradesh). यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने इंजीनियर की पत्नी की हत्या का खुलासा कर दिया। इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि इंजीनियर ने खुद अंजाम दिया था। पुलिस ने जीपीएस लोकेशन की मदद से इस हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
| Published : Feb 07 2020, 11:22 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
मामला बुलंदशहर के बरारी गांव का है। यहां 3 दिसंबर 2019 को एक महिला की जली हुई लाश मिली थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति और उसके एक साथी विकास को गिरफ्तार कर लिया।
26
पुलिस ने बताया, आरोपी पति अमित टेक इंजीनियर है। गाजियाबाद की भूषण स्टील कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है। उसने अपने ट्रांसपोर्टर साथी विकास की मदद से पत्नी वंदना की हत्या की।
36
3 दिसंबर को बरारी गांव के पास जंगल में एक जली लाश मिली थी। पैर में सिर्फ एक बिछुआ था, जिससे पता चला कि वह किसी महिला की लाश है। कुछ दिनों बाद पता चला कि बरारी गांव की एक महिला काफी दिनों से लापता है। पूछताछ में उसके पति ने बताया, पत्नी बाहर नौकरी करती है। काफी दिन से गायब है। इसके बाद उसके मायके में भी बात की गई, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली।
46
जांच के दौरान पता चला कि गांव में 3 दिसंबर को एक गाड़ी आई थी। इसके बाद उस गाड़ी की तलाश शुरू हुई। गाड़ी मालिक का पता चला। जिसके बाद गाड़ी में लगे जीपीएस लोकेशन को ट्रेस किया गया तो पता चला कि गाड़ी 3 दिसंबर की रात बरारी गांव में थी। घटनास्थल पर भी गाड़ी की लोकेशन निकल कर आई।
56
शक के आधार पर गाड़ी ड्राइवर विकास को पूछताछ के लिए उठाया गया तो उसने सारे राज खोल दिए। उसके बयान के आधार पर आरोपी पति अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
66
अमित ने कहा, पत्नी वंदना को मैं धोखे से बरारी गांव के पास जंगल में ले गया था। वहीं उसकी हत्या करने के बाद शव को जला दिया। ताकि किसी को शक न हो। मैंने उससे लव मैरिज की थी। हमारी एक बच्ची भी है। शादी के बाद से हमारे बीच काफी झगड़े होने लगे थे। वो बच्ची का ठीक से ख्याल भी नहीं रखती थी। मेरी बच्ची को मुझसे दूर रखती थी। इसी चलते मैंने उसे मारने का प्लान बनाया।