MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • विकास दुबे के घर से बरामद हुई AK-47,गैंगस्टर के साथी ने बताया- किसने बरसाई थी पुलिस पर गोलियां

विकास दुबे के घर से बरामद हुई AK-47,गैंगस्टर के साथी ने बताया- किसने बरसाई थी पुलिस पर गोलियां

कानपुर(Uttar Pradesh).  कानपुर के बिकरू गांव में हुई 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर विकास दुबे के एक और साथी शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शशिकांत पर भी 50 हजार रूपए का इनाम था। शशिकांत की निशानदेही पर पुलिस ने विकास के घर से पुलिस से लूटी गई AK-47 राइफल व शशिकांत के घर से इंसास राइफल बरामद कर लिया है। ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार की सुबह कानपुर पुलिसलाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि शशिकांत भी बिकरू गांव में हुई घटना में संलिप्त था। गिरफ्तारी के बाद उसी की निशानदेही पर पुलिस से लुटे गए हथियार शशिकांत व विकास दुबे के घर से बरामद की गई है।

Asianet News Hindi | Updated : Jul 14 2020, 12:02 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बीती 2-3 जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पर विकास व उसके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस फायरिंग में पुलिस टीम को लीड कर रहे सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा समेत 8 पुलिसवाले शहीद हो गए थे। जिसके बाद विकास व उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों के कई हथियार लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने विकास समेत उसके 6 साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया, जबकि 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

25
Asianet Image

पुलिस ने इस घटना में शामिल रहे विकास गैंग के प्रमुख शूटर शशिकांत उर्फ़ सोनू पाण्डेय को चौबेपुर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश शशिकांत भी बिकरू गांव का रहने वाला है। सोनू पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
 

35
Asianet Image

शशिकांत की निशानदेही पर पुलिस टीम से लूटी गई AK-47 राइफल व इंसास राइफल बरामद की गई, AK-47 व 17 कारतूस विकास के घर में छिपाए गए थे, जबकि इंसास राइफल व 20 कारतूस शशिकांत ने अपने घर में छिपा कर रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों सरकारी हथियार बरामद कर लिए हैं।
 

45
Asianet Image

ADG प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शशिकांत ने घटना की रात विकास के साथ रहे उसके साथियों के नाम भी बताए हैं। उसने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले विकास की साथियों में विकास के साथ अमर दुबे, अतुल दुबे, प्रेम कुमार, प्रभात मिश्रा, बऊवन, हीरू,शिवम, जिलेदार, राम सिंह, रमेश चंद्र, गोपाल सैनी, अखिलेश मिश्रा, विपुल, श्यामू वाजपेयी, राजेन्द्र मिश्रा, बालगोविंद दुबे, दयाशंकर अग्निहोत्री समेत अन्य कई लोग शामिल थे।
 

55
Asianet Image

ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक इस मामले में श्यामू बाजपेयी, जहान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री, शशिकांत समेत 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस मामले में विकास दुबे समेत 6 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी नामजद 21 में से 11 अभियुक्त अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories