MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कभी कानपुर वाले विकास दुबे का बेहद खास था 'कलुआ', गैंगस्टर के एनकाउंटर के बाद आवारा हुई जिंदगी

कभी कानपुर वाले विकास दुबे का बेहद खास था 'कलुआ', गैंगस्टर के एनकाउंटर के बाद आवारा हुई जिंदगी

कानपुर(Uttar Pradesh). बीती 2 जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे का जुर्म का साम्राज्य पुलिस लगभग ढहा चुकी है। डर और दहशत के इस साम्राज्य को बनाने वाला विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। यही नहीं उसकी गैंग में उसके कई ख़ास साथी या तो पुलिस एनकाउंटर में मार दिए गए या फिर सलाखों के पीछे पहुंच गये। लेकिन इन सब के बीच आज भी कोई है जो गैंगस्टर विकास दुबे के लौटने का इन्तजार कर रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि विकास दुबे का पालतू कुत्ता 'कलुआ' है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 20 2020, 03:37 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

ग्रामीणों की मानें तो कलुआ विकास दुबे की उसी कोठी में पला बढ़ा जिसे अब पुलिस ने जमींदोज कर दिया है। खंडहरों के बीच पड़ी एक चारपाई पर कलुआ बैठ कर पूरी रात अपने मालिक का इन्तजार करता है। पुलिस द्वारा गैंगस्टर विकास दुबे का मकान ढहाने के साथ ही उसका घर भी उजड़ गया। हालांकि वह अब भी उस कोठी से अलग नहीं हो सका है। वह मलबे में और उसके बाहर पड़ी खाट पर बैठकर ढहाई गई कोठी को देखता रहता है। 

25
Asianet Image

ग्रामीण बताते हैं कि कलुआ इतना समझदार है कि जब गांव में पुलिस टीम या अधिकारी जांच करने पहुंचते हैं तो वह गांव में निकल जाता है और जब अधिकारी और टीमें निकल जाती हैं तो वह वापस कोठी के मलबे में पहुंच जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक वह रात में मलबे में ही रहता है।

35
Asianet Image

ग्रामीणों के मुताबिक कलुआ को विकास ने काफी लाड से पाला था, वह इसी कोठी में बड़ा हुआ, कलुआ हमेशा गैंगस्टर विकास दुबे के आसपास ही रहता था। जब भी विकास दुबे बिकरू गांव आता कलुआ हमेशा विकास के साथ ही रहता था।
 

45
Asianet Image

अब विकास दुबे का घर पुलिस ढहा चुकी है, वहां एक पुरानी चारपाई, कबाड़ में बदल चुकी गाड़ियां और घर के मलबे के अलावा कुछ भी नहीं है। बताते हैं को रात होते ही कलुआ सीधे अपने घर पहुंचता है और चारपाई पर अपनी जगह ले लेता है।
 

55
Asianet Image

वह लगातार रास्ते की ओर देखता रहता था मानों उसे अभी भी इन्तजार है कि एक दिन उसका मालिक घर जरूर आएगा। फिलहाल अभी कलुआ की जिन्दगी गांव के लोगों द्वारा दिए जा रहे भोजन पर आश्रित है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories