- Home
- States
- Uttar Pradesh
- मुलायम सिंह की सबसे खूबसूरत बहू, देखिए इनकी वह 20 तस्वीरें जिन्हें सोशल मीडिया पर हर कोई करता है Like
मुलायम सिंह की सबसे खूबसूरत बहू, देखिए इनकी वह 20 तस्वीरें जिन्हें सोशल मीडिया पर हर कोई करता है Like
लखनऊ ( Uttar Pradesh) । सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) का 15 जनवरी को जन्मदिन (Birthday) है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की इस खूबसूरत बहू को सपा कार्यकर्ता भाभी जी के नाम से जानते और पुकारते हैं। जिनके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं। साथ ही उन टॉप 20 तस्वीरों को भी दिखा रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर हर कोई लाइक करता है।
| Published : Jan 14 2021, 08:47 PM IST / Updated: Jan 15 2021, 09:23 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता कर्नल सीएस रावत भारतीय सेना के रिटायर्ड थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिंपल को घुड़सवारी करना बहुत पसंद है। इसके अलावा वह एक प्रतिभाशाली चित्रकार भी हैं।
डिंपल यादव ने साल 1993 में आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ से हाईकूल की परीक्षा पास की है। वहीं से उन्होंने 12वीं 1995 में पास की।
साल 2019 में दिए गए हलफनामें के मुताबिक डिंपल ने 1998 में लखनऊ विश्व विद्यालय से बी.कॉम किया था।
बताते हैं कि अखिलेश यादव और डिंपल का की लव स्टोरी भी काफी फेमस है। जिसे लेकर तरह-तरह की कहानियां बताई जाती हैं।
कहा तो यहां तक जाता है कि अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव को दोनों की जोड़ी पसंद नहीं थी। हालांकि काफी उठापटक के बाद दोनों सन 1999 में शादी के बंधन में बंध गए।
अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी 24 नवंबर, 1999 को हुई थी। उस समय डिंपल की उम्र 21 साल की थी, जबकि अखिलेश 25 साल के थे।
डिंपल यादव पढ़ाई करने के बाद नौकरी करना चाहती थी। लेकिन, परिवार के दबाव के कारण राजनीति में एंट्री कर ली। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर 2009 में शुरू किया था।
साल 2009 में डिंपल फिरोजाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ी थी। लेकिन, उन्हें राज बबर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वो 2012 में लोकसभा उपचुनाव में कन्नौज से निर्विरोध सांसद बनी थी।
मीडया रिपोर्टस के मुताबिक डिंपल यादव भारत में 44वीं और यूपी में चौथीं ऐसी प्रत्याशी थी, जो निर्विरोध सांसद चुनीं गई थी। इसके बाद साल 2014 में वह फिर से कनौज से सांसद चुनीं गई।
साल 2019 के कन्नौज से ही जीत की हैट्रिक बनाने उतरी डिंपल यादव को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्हें बीजेपी के सुब्रत पाठक ने 12 हजार से ज्यादा वोट से हरा दिया था।
डिंपल यादव के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम अर्जुन यादव, अदिति और टीना यादव।
डिंपल यादव चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीत में अलग जगह बनाने की कोशिश करती हैं, जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह की वायरल होती हैं।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डिंपल यादव को भाभी जी के नाम से भी पुकारते हैं।
चुनावी सभाओं के दौरान डिंपल यादव युवा कार्यकर्ताओं खुद से जोड़ने के लिए उन्हें संकेत में देवर तक बता देती हैं।
अखिलेश यादव और डिंपल यादव की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है।
चुनाव के दौरान मतदान करने के बाद कुछ इस तरह अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने तस्वीर शूट कराई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
हेलीकाप्टर में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव।
समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में टोपी पहनती डिंपल यादव, जिन्हें देखते अखिलेश यादव।
डिंपल यादव