MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • तारीफ के काबिल है CM योगी की ऐसी तैयारी, अपने गांवों में कुछ ऐसे रह रहे हैं दिल्ली-मुंबई से लौटे मजदूर

तारीफ के काबिल है CM योगी की ऐसी तैयारी, अपने गांवों में कुछ ऐसे रह रहे हैं दिल्ली-मुंबई से लौटे मजदूर

लखनऊ(Uttar Pradesh ) . कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन की वजह से प्रवासियों की काफी भीड़ दिल्ली, महाराष्ट्र हरियाणा और पंजाब जैसे प्रदेशों से वापस उत्तर प्रदेश में वापस आई है। इन लोगों में संक्रमण की आशंका के मद्देनजर इन्हे गांव में ही क्वारंटाइन करने का फैसला योगी सरकार द्वारा लिया गया था। योगी सरकार द्वारा लिए गए इस शानदार निर्णय के बाद ग्रामप्रधानो ने कोरोना को तीसरे स्टेज में जाने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए सभी ग्राम प्रधानों को आवश्यक दिशानिर्देश सरकार की ओर से दिए गए थे। 

Asianet News Hindi | Updated : Apr 02 2020, 02:52 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
सरकार के इस फैसले के बाद तकरीबन हर जिले में बाहर से आने वाले लोग प्राथमिक स्कूलों में रोके गए हैं। उनके भोजन से लेकर सारी व्यवस्था ग्राम प्रधानों को सौंपी गई है। उन्हें 14 दिन तक क्वारंटाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
28
Asianet Image
यूपी के प्रतापगढ़ जिले में शहाबपुर गांव में कुल नौ लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। इनमे ज्यादातर लोग दिल्ली व महाराष्ट्र से आए हैं। गांव के लोगों को गांव में एक किनारे बने प्राथमिक स्कूल में रोका गया है। 14 दिन तक उन्हें अपने परिवार से भी मिलने की इजाजत नहीं दी गई है।
38
Asianet Image
शहाबपुर के ग्राम प्रधान राजेश प्रभाकर सिंह ने बताया कि 9 लोग जो गैर प्रांत से घर लौटे थे सभी को यहां प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया है। उनको बिस्तर, पानी पीने के लिए ग्लास, बाल्टी,या जरूरत की सभी चीजें अलग से दी गई हैं। किसी को भी एक दूसरे या फिर घर वालों से मिलने के लिए मना किया गया है। इन लोगों की निगरानी के लिए मै खुद भी 14 दिन के लिए प्राथमिक स्कूल के एक कमरे में रुका हूं। किसी प्रकार की चूक न हो इसका ध्यान मैं खुद रख रहा हूं।
48
Asianet Image
इसी तरह प्रयागराज में भी बाहर से आए लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। यहां सोरांव तहसील इलाके के एक दर्जन से अधिक प्राथमिक स्कूलों में लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसमें ज्यादातर दिल्ली या महाराष्ट्र में रह कर ट्रक चलाने वाले चालक हैं।
58
Asianet Image
गोरखपुर में भी दो दर्जन से अधिक स्कूलों में कई लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इन स्कूलों में रुकने वाले लोगों के लिए ग्राम प्रधान व जिला प्रशासन की ओर से सभी जरूरी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई हैं। 14 दिन के क्वारंटाइन पीडिएड में ये किसी से न मिलें इसका ध्यान रखा जा रहा है।
68
Asianet Image
इसी तरह जौनपुर में भी काफी प्राथमिक स्कूलों में लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। जिले की मछलीशहर तहसील के कई प्राथमिक विद्यालयों में लोगों को रोका गया है। एक कमरे में दो लोगों के रुकने की व्यस्व्था की गई है। उनके बिस्तर से लेकर बर्तन व साबुन तक अलग किए गए हैं। सभी को एक दूसरे के पास बैठने की सख्त मनाही है।
78
Asianet Image
पीएम मोदी के संसदीय शहर वाराणसी में भी सैकड़ों लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। यहां तीन दर्जन से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में प्रदेश के बाहर से आए लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। वाराणसी के चोलापुर इलाके में नागपुर व गुजरात में ईंट भट्ठों पर काम करने गए तीन दर्जन से अधिक मजदूरों को क्वारंटाइन किया गया है। हांलाकि इनमे अभी तक कोरोना जैसी किसी तरह की कोई संदिग्ध बात नहीं पाई गयी है।
88
Asianet Image
कौशाम्बी में भी सैकड़ों लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। जिले के मंझनपुर इलाके में काफी लोग क्वारंटाइन में है। यहां रोके गए ज्यादातर लोग ट्रक चालक या क्लीनर का काम करने वाले लोग हैं। जो प्रदेश से बाहर रहकर ट्रक चलाने का काम करते थे। अब लॉक डाउन होने के बाद वह अपने घर वापस आ गए थे। इन सभी के बारे में लगातार स्वास्थ विभाग को अपडेट दिया जा रहा है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories