शख्स ने सांप के कर डाले 3 टुकड़े, जानें वजह
हैरान कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है, जहां एक शख्स ने सांप को दांत से चबा डाला।
| Updated : Jul 29 2019, 06:53 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
12
)
एटा: सांप के काटने से मौत सुनी थी। लेकिन पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जहां एक इंसान ने सांप को काट लिया और सांप की मौत हो गई। एक शख्स को सांप ने काट लिया। उसने आंव देखा न तांव और गुस्से में सांप को पकड़ कर दांतों से उसके तीन टुकड़े कर दिए और फिर उसे एक थैले में रखकर अस्पताल पहुंच गया।
22
घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है। असरौली गांव में राजकुमार के घर एक शादी समारोह था। शादी समारोह में नागिन वाला गाना बज रहा था कि इसी बीच एक जहरीला सांप आ गया। सांप को देखकर शादी समारोह में भगदड़ मच गई। इसी बीच राजकुमार नाम का युवक आया और उसने शराब के नशे में सांप पर हमला बोल दिया। उसने सबके सामने सांप को कई बार डसा और सांप को पकड़कर उसके अपने दांतों से काटकर चार टुकड़े कर दिए। युवक की यह हरकत देख सभी लोग दंग रह गए। इसी बीच राज कुमार की तबियत बिगड़ने लगी। सांप का जहर उसको महसूस होने लगा। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। देर रात में राज कुमार को एटा के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि वह अभी अंडर ऑब्जर्वेशन है