MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • शख्स ने पत्नी व तीन बच्चों समेत किया सुसाइड, लेटर में लिखा- नहीं दे सका परिवार को कोई सुख

शख्स ने पत्नी व तीन बच्चों समेत किया सुसाइड, लेटर में लिखा- नहीं दे सका परिवार को कोई सुख

बाराबंकी(Uttar Pradesh). यूपी के बाराबंकी में दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों के सुसाइड से हड़कंप मच गया है। सुसाइड करने वालों में मां-बाप और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। बच्चों में दो बेटियां और एक बेटा है. शुरुआती पूछताछ में परिवार के आर्थिक तंगी के चलते सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। पूरा परिवार दो दिन से घर से बाहर नही निकला तो परिवार के लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 05 2020, 03:48 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में रहने वाले विवेक शुक्ला, उनकी पत्नी अनामिका, दो बेटियां पोयम शुक्ला (10 वर्ष), ऋतु शुक्ला (7 वर्ष) और बेटा बबल शुक्ला 5 वर्ष घर में ही मृत पाए गए। आस-पड़ोस वालों के अनुसार परिवारवालों को दो दिन से किसी ने नहीं देखा था।

25
Asianet Image

 शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसा लग रहा है कि बच्चों की हत्या करने के बाद पिता ने आत्महत्या की है। वहीं मामले में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें विवेक शुक्ला ने लिखा है कि आर्थिक तंगी के चलते वह यह कदम उठा रहा है। वह अपने परिवार को कोई सुख नही दे पाया।

35
Asianet Image

परिजनों ने बताया शादी के बाद से ही विवेक अपने माता-पिता से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। पहले वह मोबाइल का काम करता था, इसके बाद उसने कुछ और काम किए लेकिन सफल नहीं हो सका। इस दौरान उस पर उधारी काफी हो गई थी। जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। 
 

45
Asianet Image

विवेक के भाई विनोद ने बताया कि उनकी विवेक से बातचीत नहीं थी। विवेक की शादी के बाद से ही उनका उससे कोई लेना-देना नहीं था। विनोद ने बताया कि सुनने में आया है कि विवेक किसी कर्ज आदि को लेकर परेशान था। पुख्ता तौर पर वह कुछ नहीं कह सकते।
 

55
Asianet Image

विवेक के घर से कोई बाहर नही निकला था लेकिन घर की AC दो दिन से लगातार चल रही थी। शुक्रवार सुबह जब विवेक की मां ने छत से कमरे के जंगले में झांककर देखा तो विवेक की फंदे से लटकी लाश दिखी। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जानकारी दी, जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है वहीं मामले की जांच की जा रही है।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories