MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • लखीमपुर: रातभर चला सियासी ड्रामा, राकेश टिकैत पहुंचे, प्रियंका हिरासत में, चंद्रशेखर को रोका, देखें तस्वीरें

लखीमपुर: रातभर चला सियासी ड्रामा, राकेश टिकैत पहुंचे, प्रियंका हिरासत में, चंद्रशेखर को रोका, देखें तस्वीरें

लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे की गाड़ी ने रविवार को किसानों को रौंद दिया था। इसमें 4 किसानों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि कई घायल हो गए थे। आरोप है कि घटना के बाद आक्रोशित किसानों ने 3 भाजपा कार्यकर्ता और मंत्री के बेटे की गाड़ी के ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। किसानों ने वाहनों में भी आग लगा दी। जिसके बाद सियासी उबाल आ गया।

प्रियंका गांधी क्या बोलीं....
 

लखीमपुर किसान नरसंहार पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी का बयान#लखीमपुर_खीरी_नरसंहार pic.twitter.com/06WTEEGXiI

— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 3, 2021

 

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का बयान...

अन्नदाता के हत्यारों को पकड़ने की बजाय यूपी पुलिस खैराबाद टोल प्लाजा पर सैकड़ो पुलिसकर्मी लगा कर हमे रोक कर खड़ी है। हम पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने जरूर जाएंगे। pic.twitter.com/Q11E4wC5E5

— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) October 3, 2021

 

राकेश टिकैत का ट्वीट-

पूरनपुर । पीलीभीत - लखीमपुर-खीरी जाते समय#FarmersProtest pic.twitter.com/8zJI6cWgwc

— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) October 3, 2021

Asianet News Hindi | Updated : Oct 04 2021, 10:28 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत के बाद राजनीतिक उबाल आ गया है। देशभर के नेताओं के जाने का कार्यक्रम सामने आने लगा है। हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी नेता को फिलहाल लखीमपुर में एंट्री नहीं मिलेगी। इस बीच, देर रात भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी पहुंच गए हैं। जबकि प्रशासन ने रास्ते में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया। बसपा नेता सतीश मिश्रा लखनऊ से ही नहीं निकल पाए। उन्हें पुलिस ने एक नोटिस दिया, जिसके बाद उन्होंने फिलहाल अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

26
Asianet Image

इधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पहुंचे पुलिस कर्मियों से जमकर बहस हुई। आखिरकार पुलिस ने हरगांव बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया। जेड प्लस सिक्यॉरिटी कवर के बावजूद रात में प्रियंका सारी सिक्यॉरिटी छोड़कर 4 घंटे तक एक ड्राइवर को लेकर छिपते हुए लखीमपुर खीरी के रास्ते पर बढ़ रही थीं। सुबह करीब साढ़े पांच बजे लखीमपुर खीरी के प्रशासन ने उन्हें हिरासत में लिया।

BJP सांसद ने अपनी ही सरकार को घेरा, CM योगी से कहा- किसानों के साथ अन्याय और ज्यादती ना हो, CBI जांच भी कराओ

36
Asianet Image

लखीमपुर खीरी पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के साथ चर्चा करके अपना मांग पत्र प्रशासन को सौंप दिया। इसमें अजय कुमार मिश्र के पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी मुख्य मांग है। पुलिस ने मंत्री टेनी और बेटे आशीष के खिलाफ रात में ही एफआईआर दर्ज कर ली। राकेश टिकैत की मांग- 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा दें।

46
Asianet Image

भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर ने कहा कि अन्नदाता के हत्यारों को पकड़ने की बजाय यूपी पुलिस खैराबाद टोल प्लाजा पर सैकड़ों पुलिसकर्मी लगाकर हमें रोक कर खड़ी है। हम पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने जरूर जाएंगे। किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। अब हत्यारों को सजा दिलाकर ही दम लेना है। चाहे वह मंत्री का बेटा हो या फिर कोई और गुर्गा। सभी लोग किसानों का साथ दें।

56
Asianet Image

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को लखीमपुर खीरी जाते वक्त रोक लिया गया। यूपी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। संजय को सीतापुर के बिसौली में हिरासत में लिया गया। इस दौरान उनकी अधिकारियों से बहस भी हुई। संजय ने कहा- मुझे यहां क्यों रोका गया है। अधिकारी ने कहा कि प्रिवेंटिव रूप से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा- रात 2 बजे मुझे अपराधियों की तरह क्यों रोका जा रहा है। मैं एक सांसद हूं और किसानों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहा हूं।

लहूलुहान लखीमपुर खीरी: जगह-जगह रोके जा रहे नेता, घरों के बाहर पुलिस का पहरा, छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- तानाशाही?

66
Asianet Image

लखीमपुर खीरी के लिए निकलते समय उत्तर प्रदेश प्रशासन ने लिखित आदेश के बिना ही बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा को उनके घर पर ही रोक दिया गया है। इस दौरान पुलिस से मिश्रा की बहस भी हुई। मिश्रा ने कहा कि मैं शांतिपूर्वक लखीमपुर जाना चाह रहा हूं, मुझे लखीमपुर जाने से क्यों रोका जा रहा। उन्होंने कहा कि मुझे रोकने का आदेश है तो दिखाइये। हम पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने जरूर जाएंगे

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories