- Home
- States
- Uttar Pradesh
- अस्पताल में नखरे दिखाने के लिए कनिका कपूर की खूब हुई थी बदनामी, कोरोना की मरीज को थीं ऐसी सुविधाएं
अस्पताल में नखरे दिखाने के लिए कनिका कपूर की खूब हुई थी बदनामी, कोरोना की मरीज को थीं ऐसी सुविधाएं
लखनऊ ( Uttar Pradesh)। कोरोना की चपेट में आई बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने जंग जीत ली है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल प्रशासन ने घर भेज दिया। वो इस समय क्वारंटाइन में रह रही हैं। वहीं, अब हर कोई इस बात को जानना चाह रहा है कि आखिरी कनिका कपूर का कैसे इलाज किया और क्या-क्या सुविधाएं उन्हें दी गईं। जी हां कोरोना पॉटिजिव होने के बाद अस्पताल में सुविधा न देने का आरोप लगाने वाली कनिका को बेस्ट फैसिलिटी दी गई थी। उन्हें एयर कंडीशन रूम तक दिया गया था और उनके रूम में अटैच वॉशरूम भी था। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे कनिका कपूर का इलाज हुआ और उन्हें उस दौरान कौन-कौन सी सुविधाएं दी गईं, जिसके चलते वो एक पखवारे में वो ठीक होकर घर लौट गई।
| Updated : Apr 08 2020, 02:19 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
110
)
कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी थीं और मुंबई के बाद लखनऊ आईं। कई पार्टी और समारोह में हिस्सा लिया था। 20 मार्च को कोरोना पॉजिटिव होने पर हड़कंप मच गया।
210
कनिका कपूर को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पीजीएम) अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पीजीआई में भर्ती कनिका कपूर को लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था
310
कनिका कपूर के पास हर समय एक नर्स तैनात रहती थीं। चार-चार घंटे पर नर्सो की शिफ्ट बदलती थी यानी एक दिन में छह नर्सें ड्यूटी करती थीं।
410
नर्सें ही उन्हें दवा खिलाती और अन्य चीजों का ध्यान रखती थीं। ड्यूटी के समय नर्सो को जो पीपीई किट पहननी पड़ती थी और सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए कनिका का इलाज किया गया। साथ ही नर्से भी अपने घर ना जाकर दूसरे स्थान पर जाती थीं।
510
कनिका कपूर के घर वाले भले ही उनके इलाज को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें कई सुविधाएं दी गई थीं। एक बार घरवालों ने कनिका को एयरलिफ्ट करने की भी इच्छा जताई थी, लेकिन पीजीआई के डॉक्टर्स ने इस जंग में जीत हासिल की।
610
पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कनिका कपूर को अस्पताल में बेस्ट फैसिलिटी दी गई है। उन्हें एयर कंडीशन रूम दिया गया था और उनके रूम में अटैच वॉशरूम भी था।
710
कनिका कपूर के कमरे में एयर हैंडलिंग यूनिट था, जिससे मच्छर और गंदगी बिल्कुल नहीं हो सकती। साथ ही उनके रूम में टीवी भी लगा हुआ था और उनकी मांग के मुताबिक ग्लूटन फ्री फूड दिया जा रहा था, जो अस्पताल के किचन में अलग से तैयार होता है।
810
कनिका कपूर ने आरोप लगाए थे कि उनके साथ ढंग से ट्रीट नहीं किया जा रहा था और एक बार पर्दे के पीछे ही कपड़े चेंज करने के लिए कहा गया था।
910
कनिका के आरोप पर अस्पताल प्रशासन ने कहा था कि उनका अच्छे से इलाज किया गया, लेकिन वो मरीज की तरह नहीं बल्कि स्टार्स की तरह व्यवहार कर रही थीं।
1010
कनिका कपूर के कई टेस्ट पॉजिटिव आए थे, जिसके बाद परिवारजन काफी परेशान थे। हालांकि, लंबे समय तक चले इलाज के बाद उनका टेस्ट नेगेटिव आया है और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।