MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • विकास दुबे के करीबी गुड्डन त्रिवेदी समेत दो को महाराष्ट्र ATS ने दबोचा, 25 हजार का था इनाम

विकास दुबे के करीबी गुड्डन त्रिवेदी समेत दो को महाराष्ट्र ATS ने दबोचा, 25 हजार का था इनाम

लखनऊ(Uttar Pradesh) .  यूपी के कानपुर के बिकरु गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे भले ही एनकाउंटर में मार दिया गया हो, लेकिन पुलिस अभी भी उसके गैंग पर शिकंजा कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। शनिवार सुबह ही पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दो लोगों को गिरफ्तार किया था, अब एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। महाराष्ट्र ATS ने विकास दुबे के बेहद करीबी गुड्डन त्रिवेदी व विकास के ड्राइवर सुशील उर्फ़ सोनू को गिरफ्तार किया है।महाराष्ट्र ATS ने दोनों को ठाणे से गिरफ्तार करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र ATS ने इस मामले की जानकारी यूपी पुलिस को दे दी है।

Asianet News Hindi | Updated : Jul 11 2020, 06:19 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

महाराष्ट्र ATS के अधिकारी विक्रम देशमाने ने मीडिया को बताया कि यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे के दो साथियों के महाराष्ट्र के ठाणे में आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर महाराष्ट्र ATS ने एक घर में छापेमारी की, वहां से विकास के बेहद करीबी अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी और विकास के ड्राइवर सुशील कुमार उर्फ़ सोनू को गिरफ्तार किया गया।

25
Asianet Image

 महाराष्ट्र ATS के अधिकारियों के मुताबिक़ इस गिरफ्तारी के बारे में यूपी पुलिस को सूचना दे दी गई है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

35
Asianet Image

गिरफ्तार अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी विकास दुबे के कई गैरकानूनी कामों में साथ रहा है। साथ ही वर्ष 2001 के राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड केस में भी वह विकास के साथ सह अभियुक्त था। इसके अलावा जरायम की दुनिया में गुड्डन त्रिवेदी भी इलाके का बड़ा नाम है। वह विकास दुबे के साथ कई मुकदमों में सह अभियुक्त रहा है।
 

45
Asianet Image

बिकरु गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के साथ कुल 6 लोगों का एनकाउंटर हो चुका है। वहीं महाराष्ट्र में हुई इस गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं। 

55
Asianet Image

पुलिस ने केस से जुड़े अन्य लोगों में से 8 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। 11 की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस घटना की रात लूटी गई एके-47 और इंसास रायफल की भी शिद्दत से तलाश कर रही है।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories