MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • विकास दुबे के साथी का बड़ा खुलासा, कहा-'पंडित' का आदेश था जो गोली नहीं चलाएगा उसे मैं मार दूंगा

विकास दुबे के साथी का बड़ा खुलासा, कहा-'पंडित' का आदेश था जो गोली नहीं चलाएगा उसे मैं मार दूंगा

कानपुर(Uttar Pradesh). कानपुर के बिकरू गांव में 2- 3 जुलाई की खूनी रात का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए विकास के पड़ोसी व बिकरू कांड के आरोपी शशिकांत ने उस रात क्या हुआ इसके बारे में बड़ी जानकारी दी है। शशिकांत के मुताबिक विकास दुबे ने पूरी टीम को ऑर्डर दिया था कि पुलिस वालों के गाड़ी से उतरते ही इतनी फायरिंग कर दो कि वो दोबारा यहां आने से पहले 100 बार सोचें. विकास दुबे के कहने पर उसके 28-30 साथियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं। इस गोलीबारी में सीओ समेत 8 पुलिसवाले शहीद हो गए थे। बता दें कि बिकरू कांड के बाद से फरार चल रहे शशिकांत पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

Asianet News Hindi | Updated : Jul 15 2020, 12:26 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आगे शशिकांत ने बताया कि उस रात विकास दुबे के घर तकरीबन 30 लोग मौजूद थे। सभी शराब पी रहे थे। खाने की भी व्यवस्था थी। इसी दौरान थाने से फोन आया कि रात को पुलिस दबिश देने वाली है।
 

26
Asianet Image

विकास इस सूचना के बाद आग बबूला हो गया उसने पुलिस से भिड़ने की ठान ली। उसने सभी साथियों को आदेश दिया कि इस बार पुलिस से भागना नहीं है बल्कि उनका मुकाबला करना है। उसने सभी को चार घरों की छतों पर तैनात कर दिया था।

36
Asianet Image

शशिकांत ने बताया कि पंडित का सख्त आदेश था कि पुलिस वालों को मौका नहीं देना है। उनके गाड़ी से उतर कर इस ओर बढ़ते ही फायरिंग शुरू कर देनी है। विकास ने कहा था कि गोलियां सामने से मारनी है जिससे उन्हें संभलने का मौक़ा नहीं मिले। 
 

46
Asianet Image

विकास ने अपने गुर्गों को भी धमकाया था कि अगर कोई भागा या किसी ने गोली चलाने में कोताही की तो उसे वह खुद ही मार देगा। शशिकांत के मुताबिक़ कुछ लोग विकास की दहशत से गोली चला रहे थे। 

56
Asianet Image

शशिकांत ने बताया कि विकास ने कहा था कि पुलिस को देखकर डरना नहीं है। वो कुछ कर पाएं, इसके पहले ही उन पर गोलियां दागनी शुरू कर देना। यही हुआ भी। जब पुलिस की गाड़ियां रुकी और जैसे ही पुलिसकर्मी नीचे उतरे, तीन तरफ से छतों से गोलियां चलने लगीं। शशिकांत ने मीडिया के सामने कबूला है कि वह और उसके पिता भी वारदात में शामिल थे और पुलिस वालों की हत्या की। प्रेम प्रकाश को पुलिस ने तीन जुलाई को ही मुठभेड़ में मार गिराया था।
 

66
Asianet Image

बता दें कि पुलिस ने गायब इंसास राइफल शशिकांत के घर से व AK-47 विकास दुबे के घर से बरामद की थी। शशिकांत ने पुलिस से लूटी गई इंसास राइफल घर पर रखे भूसे में छिपा कर रखी थी। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने विकास दुबे के घर से AK-47 राइफल भी बरामद की है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories