MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • गैंगस्टर विकास दुबे के 'खजांची' पर अब कसेगा शिकंजा, एक साल में हुआ 75 करोड़ से अधिक का लेनदेन

गैंगस्टर विकास दुबे के 'खजांची' पर अब कसेगा शिकंजा, एक साल में हुआ 75 करोड़ से अधिक का लेनदेन

कानपुर(Uttar Pradesh). पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई पर अब पुलिस और ईडी की निगाहें आ गईं हैं। पुलिस हिरासत में जय बाजपेई से लम्बी पूछताछ के बाद दोनों के बीच कई राज उजागर हुए हैं। यही नहीं पुलिस की जांच में सामने आया है कि विकास दुबे और जय बाजपेई के बीच पिछले तकरीबन 1 साल में 75 करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ है। इतने बड़े लेनेदेन की जानकारी आने के बाद पुलिस और ईडी की निगाह विकास के खजांची जय की ओर मुड़ गई है। अब जय बाजपेई से विकास की उन संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जो विकास ने जरायम की दुनिया के अवैध कार्यों को कर के कमाई थी।

Asianet News Hindi | Published : Jul 17 2020, 11:14 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

बिकरू कांड के बाद पुलिस ने विकास के करीबी जय बाजपेई को हिरासत में लिया है। करीब 10 दिन से उससे पूछताछ जारी है। उसने कई ऐसे राज उगले हैं जो वाकई चौंकाने वाले हैं। पुलिस अब जय बाजपेई से मिली जानकारियों को ईडी( प्रवर्तन निदेशालय) भेजने की तैयारी कर रही है।

26
Asianet Image

पुलिस सूत्रों की मानें तो जय बाजपेई और विकास दुबे के बीच आधा दर्जन बैंक खातों के माध्यम से एक साल के भीतर करीब 75 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। इतने बड़े लेनदेन की सूचना के बाद पुलिस भी हतप्रभ है। इसके अलावा करोड़ो का लेनदेन ऐसे भी हुआ जिसका कोई लेखाजोखा नहीं है।

36
Asianet Image

जय बाजपेई ने पुलिस को बताया है कि वह विकास की काली कमाई अलग-अलग धंधों में लगाता था। इसके बदले हर महीने एक मोटी रकम विकास को पहुंचाता था। जय ने जो रकम विकास से ली, कुछ ब्याज पर उठा दी। कुछ प्रापर्टी में लगाई। पुलिस जय के खातों का चार साल का विवरण जुटा रही है।

46
Asianet Image

पुलिस और एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ कि जय बाजपेई बीसी चलाने के साथ-साथ विकास की काफी रकम सट्टे में भी लगाता था। आईपीएल मैच में करीब पांच करोड़ रुपये जय ने सट्टे में लगाए थे। वह सट्टा ऑन लाइन खेलता था। कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं कि सट्टे में विदेशी भी शामिल रहते थे। 
 

56
Asianet Image

विकास का पैसा एक डॉक्टर ने भी अपने अस्पताल में लगा रखा है। कल्याणपुर निवासी डॉक्टर हर महीने विकास को पांच से सात लाख रुपये पहुंचाता था। पुलिस और एसटीएफ ने उससे भी पूछताछ की है। करोड़ों रुपये का उनका भी लेनदेन मिला है। साक्ष्य मिलने पर डॉक्टर पर भी कार्रवाई हो सकती है।

66
Asianet Image

जानकारी के मुताबिक जय बाजपेई कभी कानपुर के एक दुकान में 35 सौ रूपए महीने की नौकरी करता था। लेकिन विकास के संपर्क में आते ही वह उसका करीबी बन बैठा, उसने विकास के पैसे को कई अवैध कार्यों में लगाकर बेशुमार दौलत कमाई। यही नहीं जय के कानपुर के कई पॉश इलाकों में 15 से अधिक घर हैं। अब पुलिस जय की पूरी कुंडली खंगालने में लगी हुई है। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories