अधूरी रह गई ट्रंप की बेटी इवांका की ये ख्वाहिश, बोलीं- दोबारा जरूर आऊंगी
आगरा (Uttar Pradesh). 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी के अलावा बेटी इवांका और दामाद जेरेड भी मौजूद थे। ताज घूमने के दौरान इवांका ने पति संग खूब फोटो खिंचवाई। लेकिन उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई। इवांका ने दोबारा ताजमहल आने की बात कही है।
| Updated : Feb 25 2020, 12:18 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
18
)
इवांका और उनके पति को ताज की जानकारी देने वाले गाइड कमल कांत ने बताया, ताज के रॉयल गेट से अंदर आते ही वो हैरान रह गईं।
28
उन्होंने ताज की विशाल इमारत को महसूस किया और तुरंत ही पति जेरेड के साथ सेल्फी ली। यही नहीं अपने आईफोन से वीडियो भी बनाया।
38
इवांका ने कहा, जैसा तस्वीरों में नजर आता है, ताज उससे कहीं ज्यादा हसीन है। जीवन में एक बार ताज देखने की उनकी हसरत थी जो पूरी हो गई।
48
इवांका ने अपने ट्वीट में लिखा, ताजमहल की भव्यता और सुंदरता प्रेरित करने वाली है।
58
प्रोटोकॉल के कारण इवांका ताज के मुख्य गुंबद में नहीं जा सकीं। वो सेंट्रल टैंक पर डायना बेंच से वापस आ गईं।
68
डायना बेंच पर वो सोशल मीडिया के लिए लाइव वीडियो बनाती रहीं। मुख्य गुंबद के बारे में उन्होंने गाइड कमल कांत गुप्ता से जानकारी ली।
78
गाइड कमल ने बताया, इवांका ने कहा कि ताजमहल देखने की हसरत पूरी करने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया। भारत की बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद। मैं दोबारा ताज देखने आऊंगी।
88
आगरा के टूरिस्ट गाइड कमल कांत गुप्ता ने इवांका ट्रंप और जेरेड कुश्नर को ताज दिखाया। कमल इससे पहले अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट और अमेरिकी राजदूत को ताज दिखा चुके हैं। उन्होंने बताया, मुमताज की कहानी में इवांका काफी इंटरेस्टेड थीं।