MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • आज से खुल गए यूपी के धार्मिक स्थल, सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

आज से खुल गए यूपी के धार्मिक स्थल, सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर(Uttar Pradesh). कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में लम्बे लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे सभी सेवाओं का संचालन धीरे-दीरे शुरू हो रहा है। अनलॉक-1 के फेज - 2 में सोमवार से बिना कन्टेंनमेंट वाले सभी जगह पर धार्मिक स्थल के साथ ही शापिंग सेंटर , होटल व रेस्टोरेंट काफी अहतियात के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों को भी खोलने की इजाजत दी गई है , जिसकी काफी समय से लोग मांग कर रहे थे। हर जगह पर सरकार ने एहतियात बरतते हुए सभी धार्मिक  स्थलों को खोलने की अनुमति दी है। मंदिरों में समूह गायन की अनुमति नहीं है जबकि मूर्तियों और पवित्र पुस्तकों आदि को छूने की अनुमति नहीं है। धार्मिक स्थलों के खुलने के पहले दिन ही गोरखपुर में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इसके बाद लोग बड़ी संख्या में कतार में खड़े होकर दर्शन के लिए इंतजार करते हुए मंदिर में पहुंचे। गेट पर ही लोगों को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं है।
 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 08 2020, 11:32 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

कोरोना संक्रमण से निजात और लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह गोरखनाथ मन्दिर में रुद्राभिषेक किया। मंदिर के शक्तिपीठ में आयोजित इस आनुष्ठानिक पूजन को प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक ने वेदपाठी ब्राह्मणों के साथ सम्पन्न कराया। 

25
Asianet Image

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में उन्होंने मन्दिर परिसर का भ्रमण कर उस इंतजाम को देखा, जिसके लिए उन्होंने रविवार की देर रात निर्देशित किया था।

35
Asianet Image

80 दिन बाद सोमवार से मन्दिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए हैं। अभी तक मंदिर में कम श्रद्धालु ही आये है। मुख्यमंत्री का निर्देश दर्शन-पूजन के दौरान हर हाल में फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर है। मुख्यमंत्री आज यहां अब आइएमए और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

45
Asianet Image

सरकार ने आज से धार्मिक  स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। हर जगह पर सरकार ने एहतियाती उपायों के साथ आज से सभी धार्मिक  स्थलों को खोलने की अनुमति दी है। मंदिरों में समूह गायन की अनुमति नहीं है जबकि मूर्तियों और पवित्र पुस्तकों आदि को छूने की अनुमति नहीं है।

55
Asianet Image

धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत के बाद आशंका थी कि लाक डाउन थमने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर की ओर उन्मुख होंगे पर ऐसा नहीं हुआ और औसत संख्या में ही श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। ऐसे में कोरोना से बचाव की दृष्टि से शारीरिक दूरी सुनिश्चित कराने और सैनिटाइजेशन को लेकर प्रशासन एवं तमाम मंदिर प्रबंधन सहूलियत महसूस की। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories