- Home
- States
- Uttar Pradesh
- एक शादी ऐसी भी: 4 फेरों के बाद बाथरूम गई दुल्हन, कुछ देर बाद देखा तो कर गई कांड..दूल्हे ने पकड़ा माथा
एक शादी ऐसी भी: 4 फेरों के बाद बाथरूम गई दुल्हन, कुछ देर बाद देखा तो कर गई कांड..दूल्हे ने पकड़ा माथा
मेरठ (उत्तर प्रदेश). हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों की शादी सही जगह और जल्द हो जाए। इसके लिए वह नाते-रिश्तेदारों से लेकर अब सोशल साइट पर भी सर्च करते हैं। लेकिन इस जल्दबाजी के चलते वह धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। जहां लुटेरी दुल्हनें विवाह के कुछ दिन बाद ही चपत लगाकर भाग जाती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसी खबर सामने आई है जहां शादी के चौथे फेरे के दौरान दुल्हन ने ऐसा कांड कर गई कि हर किसी ने अपना माथा पकड़ लिया। पढ़िए दुल्हन की जालसाजी की यह हैरान कर देने वाली खबर...
| Published : Apr 12 2021, 12:35 PM IST / Updated: Apr 12 2021, 12:51 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, दुल्हन की करतूत का सनसनीखेज वाला यह मामला मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल इलाके का है। जहां दुल्हन, परिजन और पंडित सब के सब फर्जी निकले। शादी के फेरों के दौरान दुल्हन बाथरूम जाने का बोलकर गई, काफी इंतजार करने के बाद भी वह नहीं लौटी, कुछ देर बाद देखा तो उसके नकली परिजन और शादी करा रहे पंडित भी गायब थे। इस खबर ने इलाके मं हड़कंप मचा दिया। सब समझ चुके थे कि यह लुटेरी गैंग है जो गहने और पैसे लूट कर रफूचक्कर हो गई।
बता दें कि मुजफ्फरनगर के रहने वाले देवेंद्र की शादी परतापुर इलाके की रहने वाली एक लड़की के साथ तय हुई थी। लेकिन दुल्हन पक्ष ने शादी से पहले दूल्हे के घरवालों से एक लाख की डिमांड की थी। डील होने के बाद तारीख तय हो गई।
दूल्हा देवेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों के मुताबिक, शादी रविवार के दिन परतापुर के भूड़बराल गांव के शिव मंदिर में शादी हो रही थी। सभी रिश्तेदार आ चुके थे। शादी की रस्में शुरू हुईं, पंडित ने मंत्र पढ़ना शरु कर दिए और तीने फेरे तक हो गए। चौथे फेरे से पहले लड़की के परिजनों ने तय की गई राशि और गहने मांग लिए। हमने भी उनको एक लाख रुपए और गहने दे दिए। इसके बाद दुल्हन बाथरूम जाने की बात कहकर टॉयलेट की तरफ चली गई। काफी देर होने के बाद वह नहीं लौटी। मेरी मौसी जब बाथरूम में गईं तो पता चला कि वहां पर कोई नहीं है। सभी लोगों ने वहां पर जाकर देखा तो पीछे से शादी कराने वाला पंडित और नकली दो तीन परिजन भी गायब हो गए।
काफी खोजबीन के बाद भी जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो दूल्हा पक्ष ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ थाना परतापुर में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन फोटो और दूसरे सबूतों के बावजूद अब तक दुल्हन और उसके परिजनों का कोई पता नहीं चल सका।