MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • लॉकडाउन के कारण कैंसिल हो गई शादी, 60 किमी पैदल चल कर ब्याह रचाने दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन

लॉकडाउन के कारण कैंसिल हो गई शादी, 60 किमी पैदल चल कर ब्याह रचाने दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन

कन्नौज(Uttar Pradesh). कोरोनावायरस को लेकर देश में लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए शादी-विवाह पर रोक है। इस लॉकडाउन में ज्यादातर लोग आपसी रजामंदी से शादी समारोहों को टाल दे रहे हैं। लेकिन इसी लॉकडाउन में ऐसे भी मामले सामने आए हैं जब दूल्हा बाइक या साइकिल से दुल्हन को लेने पहुंच गए। इन सब के बीच एक अनोखा मामला सामने आ गया है। इस बार लॉकडाउन में दूल्हा दुल्हन के घर नही बल्कि दुल्हन दूल्हे के घर ब्याह रचाने पहुंच गई वो भी पैदल। लॉकडाउन में दूल्हा बरात ले जाने में असमर्थ रहा और शादी की तरीख निकल गई लेकिन दुल्हन 60 किमी का सफर पैदल तय करके उसके घर पहुंच गई। हांलाकि पारिवारिक रजामंदी से दोनों की शादी की गई। जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया।
 

Asianet News Hindi | Updated : Feb 05 2022, 03:25 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

कन्नौज के थाना तालग्राम के गांव वैसापुर में रहने वाले वीरेंद्र की शादी सीमावर्ती जनपद कानपुर देहात थाना डेरा मंगलपुर के गांव लक्ष्मण तिलक निवासी गोरेलाल की पुत्री गोल्डी से तय हुई थी। चार मई को बरात जानी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से खरीददारी भी नहीं हो सकी। ऐसे में दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा और फोन पर दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद शादी टाल दी गई।

26
Asianet Image

शादी टल जाने के बाद भी दूल्हा और दुल्हन की फोन पर बात होती रही। शादी टलना दुल्हन को गवारा न हुआ और उसने दूल्हे के घर जाने की ठान ली। बुधवार सुबह वह घर पर किसी को बताए बिना सलवार सूट पहन कर पैदल ही दूल्हे के घर के लिए निकल पड़ी।

36
Asianet Image

अपने घर से करीब साठ किमी तक पैदल चलने के बाद वह अपनी होने वाली ससुराल वैसापुर कन्नौज पहुंच गई। देर शाम उसे घर के बाहर देखकर दूल्हा और उसके घरवाले अचरज में पड़ गए। जब उससे पूरी जानकारी ली गई तब मामला सामने आया।

46
Asianet Image

दूल्हो के परिवार वालों ने उससे वापस घर भिजवाने की बात कही तो वह रोने लगी। उधर बेटी के न मिलने से परेशान लड़की के घर वाले उसे ढूढने में लगे हुए थे। तभी दूल्हे के घर से फोन पर उसके आने की सूचना मिली तब उनके जान में जान आई।

56
Asianet Image

दूल्हे के घर वालों ने उससे नई तारीख तय करके शादी करने को कहा लेकिन वह तुरंत शादी की जिद पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो फोन पर उसके घर वालों से बात करने के बाद दुकान से शादी का जोड़ा व सामान मंगाया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह गांव के पास ही स्थित एक मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान के साथ उनकी शादी कराई गई ।
 

66
Asianet Image

शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का घर वालों ने पूरा पालन किया और दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर अग्नि के सात फेरे लेने के बाद एक दूसरे को वरमाला पहनाई।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories