MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कोख के सौदागरों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, मई में 5 महिलाओं की कराई थी डिलीवरी; 2 बच्चे अभी भी गायब

कोख के सौदागरों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, मई में 5 महिलाओं की कराई थी डिलीवरी; 2 बच्चे अभी भी गायब

आगरा(Uttar Pradesh). आगरा में कोख का सौदा करने वाले गिरोह को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।आगरा पुलिस के नोटिस पर फरीदाबाद से आए तीन डॉक्टरों ने जो बात बताई उससे पुलिस के भी होश उड़ गए। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि गैंग की स्थानीय सरगना नीलम ने मई में कई महिलाओं की डिलीवरी कराई थी। इनमें दो लड़के और तीन लड़कियां पैदा हुईं। पुलिस ने तीन लड़कियां बरामद किया है, लेकिन दो लड़के कहां गायब हो इसकी कोई सूचना पुलिस को अभी तक नहीं मिल सकी है। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 27 2020, 10:29 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

(पुलिस की गिरफ्त में गैंग की स्थानीय सरगना नीलम)

 

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 19 जून को पुलिस ने दो गाड़ियों से दो महिलाओं, तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इनसे तीन बच्चियां बरामद हुई थीं। पूछताछ में मामला अवैध रूप से सरोगेसी कराने और बच्चों को बेचने का निकला था। आरोपी फरीदाबाद के धीरज नगर निवासी नीलम, रूबी, प्रदीप कुमार, राहुल और दिल्ली के हरी नगर निवासी अमित जेल में हैं। पूछताछ में फरीदाबाद के डॉक्टरों के नाम सामने आए थे।
 

27
Asianet Image

शुक्रवार की दोपहर फरीदाबाद के सेक्टर 86 स्थित गेटवेल मेडी सेंटर से डॉक्टर दीपा सेठिया, सेक्टर 31 स्थित धर्मा देवी हॉस्पिटल से डॉ. शैलेंद्र पाराशर और सेक्टर तीन में क्लीनिक संचालित करने वाली डॉ नुपुर फतेहाबाद थाने पहुंचीं। सभी ने अपने बयान दर्ज कराए। एसपी आरए प्रमोद कुमार का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में चिकित्सकों की संलिप्तता सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है। उनके दस्तावेज लिए गए हैं।
 

37
Asianet Image


डॉक्टरों के बयान के आधार पर सीओ फतेहाबाद विकास जायसवाल आरोपियों से पूछताछ करने जेल पहुंच गए। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि जल्द ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई नीलम, रूबी और अमित को रिमांड पर लेने को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा, जिससे गैंग के बारे में और जानकारी मिल सके। नीलम से नेपाल की रहने वाली गैंग की मुख्य सरगना अस्मिता के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। 
 

47
Asianet Image

सीओ फतेहाबाद ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि गैंग की स्थानीय सरगना नीलम ने मई में कई महिलाओं की डिलीवरी कराई थी। इनमें दो लड़के और तीन लड़कियां पैदा हुईं। तीन लड़कियां आगरा में बरामद हो गईं। 
 

57
Asianet Image

दो लड़कों और कमला देवी की तलाश की जा रही है। रूबी के बेटा पैदा हुआ था, जबकि जब वो पकड़ी गई तो उसके पास से बेटी मिली थी। उसका बेटा कहां है? इस बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

67
Asianet Image

डॉ. नुपुर ने बताया कि 19 मई को नीलम और अमित रूबी और कमला देवी को लेकर उनके पास आए थे। उनसे प्रसव कराने को कहा था। डॉ. नुपुर गर्भवती थीं। इसलिए उन्होंने महिलाओं को डॉ. दीपा सेठिया के पास भेज दिया। इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है। 

77
Asianet Image

डॉ. दीपा सेठिया ने बयान में कहा कि वो महिलाओं को नहीं जानती थीं। दोनों गर्भवती महिलाओं का कोविड टेस्ट कराया। निगेटिव रिपोर्ट आने पर उनका प्रसव कराया गया था।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories