MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • शेल्टर होम में रखी गई 7 लड़कियां प्रेग्नेंट, 57 कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

शेल्टर होम में रखी गई 7 लड़कियां प्रेग्नेंट, 57 कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

कानपुर (Uttar Pradesh) । कानपुर संवासिनी गृह में सात नाबालिग लड़कियों के प्रेग्नेंट होने और यहां 57 लड़कियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मचा हआ है। प्रेग्नेंट किशोरियों को  हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल भर्ती किया गया है। जहां जांच में एक एचआईवी संक्रमित मिली तो दूसरी को हेपेटाइटिस सी का संक्रमण है। इसके चलते उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। वहीं, डीएम ने ट्वीट कर हकीकत के बारे में जानकारी दिया है। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 22 2020, 10:41 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image


एक संवासनी के कोरोना पॉजिटिव होने से बालिका संरक्षण गृह की सभी लड़कियों का कोरोना टेस्ट हुआ। इस दौरान 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसमें 7 लड़कियां प्रेग्‍नेंट पाई गई हैं। इनमें में से 5 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ।

25
Asianet Image


प्रेग्‍नेंट लड़कियों में से एक किशोरी को 8 माह और दूसरी को साढ़े आठ माह का गर्भ है। अब दोनों को हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां जांच में एक एचआईवी संक्रमित मिली तो दूसरी को हेपेटाइटिस सी का संक्रमण है। इसके चलते उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।
 

35
Asianet Image


डीएम ने ट्वीट किया कि कुछ लोगों द्वारा कानपुर संवासिनी गृह को लेकर गलत उद्देश्य से पूर्णतया असत्य सूचना फैलाई गई हैं। आपदाकाल में ऐसा कृत्य संवेदनहीनता का उदाहरण है। कृपया किसी भी भ्रामक सूचना को जांचे बिना पोस्ट न करें। ज़िला प्रशासन इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए लगातार तथ्य एकत्र कर रहा है।
 

45
Asianet Image


एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा है कि सभी बालिकाएं संरक्षण गृह में लाए जाने के वक्त ही गर्भवती थीं। पांच संक्रमित संवासिनी आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर के बाल कल्याण समिति से संदर्भित करने के बाद यहां रह रही थीं।

55
Asianet Image


एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा है कि पॉक्सो एक्ट के तहत एक किशोरी कन्नौज और दूसरी किशोरी आगरा से कानपुर आई है। रेस्क्यू के समय ही दोनों गर्भवती थीं और दिसंबर 2019 में संरक्षण गृह में भेजी गई थीं। दोनों 6 महीने पहले बालिका गृह में आई हैं, जबकि गर्भ 8 महीने का है. संरक्षण के समय से दोनों के गर्भवती होने का रिकॉर्ड है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories