MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Sakat Chauth 2023: 10 जनवरी को साल 2023 की पहली संकष्टी चतुर्थी, ये उपाय करेंगे आपकी हर इच्छा पूरी

Sakat Chauth 2023: 10 जनवरी को साल 2023 की पहली संकष्टी चतुर्थी, ये उपाय करेंगे आपकी हर इच्छा पूरी

उज्जैन. इस बार 10 जनवरी को माघ मास के कृ्ष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसे संकष्टी चतुर्थी (Sakat Chauth 2023) कहते हैं। ये साल में आने वाली 4 प्रमुख चतुर्थी तिथियों में से एक है। इसे तिल चतुर्थी भी कहते हैं। सुहागिन महिलाएं इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से करती हैं और शाम को चंद्रमा के उदय होने पर ही अपना व्रत पूर्ण करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार में खुशहाली रहती है और पति व पुत्र पर आने वाले संकट टल जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से और भी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

 

Manish Meharele | Published : Jan 09 2023, 10:45 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

दूर्वा की माला अर्पित करें
भगवान श्रीगणेश में दूर्वा का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। संकष्टी चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को दूर्वा से बनी माला चढ़ाने से आपकी हर कामना जल्दी से जल्दी पूरी हो सकती है। इसके लिए दूर्वा के छोटे- छोटे बंडल बना लें और इन सभी को एक धागे में लपेट लें। ये माला श्रीगणेश को अर्पित करें।   
 

25
Asianet Image

इन चीजों का लगाएं भोग
तिल चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को तिल से बने पकवानों जैसे रेवड़ी, गजक आदि का भोग लगाएं। ऐसा करने संभव न हो तो थोड़े से तिल और गुड़ को मिलाकर भी भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा मौसमी फल जैसे केले का भोग भी श्रीगणेश को लगा सकते हैं। इससे भी आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
 

35
Asianet Image

इन चीजों का दान करें
संकष्टी चतुर्थी को तिल चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन तिल से बनी चीजों का दान विशेष रूप से करना चाहिए जैसे गजक, रेवड़ी, तिल-गुड़ आदि। इसके अलावा गर्म कपड़ों जैसे कंबल, रजाई, स्वेटर आदि का दान भी जरूरतमंदों को इस दिन करना चाहिए। इससे श्रीगणेश की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
 

45
Asianet Image

मंत्रों का जाप करें
10 जनवरी की सुबह स्नान आदि करने के बाद श्रीगणेश की पूजा करें और इसके बाद पूजा स्थान पर ही आसन पर बैठकर नीचे लिखे मंत्रों का जाप करें। श्रीगणेश के मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से करें। ये हैं मंत्र-
- वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
- अमेयाय च हेरंब परशुधारकाय ते। मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।।
- एकदंताय विद्महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात।।
 

55
Asianet Image

श्रीगणेश का अभिषेक करें
संकष्टी चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश का अभिषेक शुद्ध जल से करें। इसमें थोड़ी हल्दी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल भी आपको प्राप्त होंगे। अभिषेक करते समय गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करते रहें। इस उपाय से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2023: किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में


Magh Bihu 2023: क्यों मनाया जाता है माघ बिहू उत्सव, जानें इस बार ये कब मनाया जाएगा?

इस देवी मंदिर को नारियलों से होती है 40 करोड़ की सालाना आय, कहां से आते हैं इतने नारियल?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories