- Home
- Religion
- Spiritual
- Paush Purnima 2023: 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर करें ये 5 काम, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा
Paush Purnima 2023: 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर करें ये 5 काम, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा
उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इस तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने, जरूरतमंदों को दान करने और भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथि होती है। (Paush Purnima 2023 Upay) इनमें पौष पूर्णिमा भी एक है। इस बार पौष पूर्णिमा 6 जनवरी, शुक्रवार को है। इस तिथि पर देवी शाकंभरी का जयंती पर्व मनाया जाता है और माघ मेले की शुरूआत भी इसी तिथि से होती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस तिथि पर अगर कुछ खास काम किए जाएं तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए कौन-से हैं वो काम…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
जरूरतमंदों को दान करें
पौष पूर्णिमा पर दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन शाकंभरी जयंती का पर्व मनाया जाता है। देवी शाकंभरी फल, अनाज व सब्जियों की देवी हैं। इसलिए इस दिन जरूरतमंदों को ये चीजें दान करनी चाहिए। ऐसा करने से देवी शाकंभरी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
शिवजी की पूजा से दूर होगी परेशानी
पौष पूर्णिमा पर शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। बिल्वपत्र, धतुरा, फूल, चंदन, जनेऊ अर्पित करें। इसके बाद मिठाई का भोग लगाएं व दीपक जलाएं। इस तरह शिवजी की पूजा करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।
यहां जलाएं दीपक
पूर्णिमा तिथि की शाम को कुछ जगहों पर दीपक लगाने चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल मिलते हैं। ये दीपक तुलसी के पौधे के पास, घर के मंदिर में, मुख्य दरवाजे के आस-पास लगाएं। घर के नजदीक कोई पीपल का वृक्ष हो तो वहां भी दीपक जरूर लगाएं। इस तरह पौष पूर्णिमा पर दीपक लगाना भी अति शुभ माना जाता है।
भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें
पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। इनकी पूजा से धन लाभ के योग बनते हैं। संभव हो तो इस तिथि पर अपने घर में भगवान सत्यनारायण की कथा करवाएं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, जहां भगवान सत्यनारायण का (satyanarayan puja date 2023) नाम लिया जाता है, वहां धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती।
सूर्यदेव की पूजा करें
पौष मास की पूर्णिमा पर यानी 6 जनवरी की सुबह जल्दी उठकर सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। इस दौरान ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें। साथ ही सूर्य से संबंधित चीजों जैसे तांबे के बर्तन, गुड़, गेहूं, तिल-गुड़ से बने पकवान आदि का दान करें। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।