- Home
- Religion
- Spiritual
- Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर जरूर करें ये 5 काम, सौभाग्य चलकर आपके घर आएगा
Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर जरूर करें ये 5 काम, सौभाग्य चलकर आपके घर आएगा
उज्जैन. 14 जनवरी, शनिवार की रात सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा और 15 जनवरी, रविवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। ये त्योहार सूर्य के राशि परिवर्तन पर आधारित है। इसलिए इस दिन सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से का जाती है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) को स्नान-दान, मंत्र जाप आदि कामों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, मकर संक्रांति पर कुछ खास काम जरूर करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आगे जानिए कौन- से हैं वो 5 काम…
- FB
- TW
- Linkdin
)
सूर्यदेव की पूजा करें
मकर संक्रांति पर्व सूर्यदेव को समर्पित है। इसलिए इस दिन सूर्यदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। सूर्यदेव को अर्घ्य दें और उनके मंत्रों का जाप करें। अगर इतना करना भी संभव न हो तो हाथ जोड़कर सूर्यदेव को प्रणाम करें और पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ ऊं सूर्याय नम: बोलें। इससे भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
तिल के तेल का दीपक लगाएं
मकर संक्रांति पर तिल के दान का विशेष महत्व है। इसके तेल का दीपक भगवान के सामने लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। ये उपाय भी मकर संक्रांति पर जरूर करना चाहिए। तिल की उत्तपत्ति स्वयं भगवान विष्णु के शरीर से हुई है। इसलिए मकर संक्रांति इसके तेल का दीपक लगाना शुभ रहता है।
पवित्र नदी में स्नान करें
मकर संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। यदि ऐसा न कर पाएं तो अपने आस-पास स्थित किसी तालाब में स्नान करें। ये भी संभव न हो तो घर पर भी स्नान मंत्र बोलते हुए नहा सकते हैं। ये है स्नान मंत्र-
ॐ गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन सन्निधिं कुरु।।
जरूरतमंदों को दान जरूर करें
मकर संक्रांति को दान पर्व भी कहते हैं यानी इस दिन दान जरूर करना चाहिए। वैसे तो इस दिन कुछ भी दान किया जा सकता है लेकिन मौसम के अनुसार, गर्म कपड़े जैसे स्पेटर, शॉल और कंबल का दान करें। इसके अलावा तिल-गुड़, घी, या इनसे बने व्यंजनों का दान करें। ऐसा करने से आप पर भगवान की कृपा बनी रहेगी।
अलोन व्रत करें
मकर संक्रांति पर व्रत करने का भी विधान है। लेकिन सभी के लिए व्रत करना संभव नहीं है, इसलिए मकर संक्रांति पर अलोन व्रत कर सकते हैं। अलोन व्रत का अर्थ है इस दिन किसी भी रूप में नमक का सेवन न करें यानी भोजन में नमक न डालें। इस तरह व्रत करने से भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।