- Home
- Religion
- Spiritual
- Janmashtami: घर में बांसुरी रखने से दूर होते हैं वास्तु दोष और अशांति, खुलते हैं सुख-समृद्धि के दरवाजे
Janmashtami: घर में बांसुरी रखने से दूर होते हैं वास्तु दोष और अशांति, खुलते हैं सुख-समृद्धि के दरवाजे
उज्जैन. 30 अगस्त, सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2021) है। इस दिन भगवान कान्हा का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम से पूरे देश में मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। बाल रूप में भी कान्हा के हाथ में बांसुरी (Flute) अवश्य होती है। बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय होने के कारण बहुत ही पवित्र मानी जाती है। महर्षि गर्गाचार्य ने स्वयं गर्ग संहिता में बांसुरी की महिमा को बताया है। पवित्र होने के साथ-साथ वास्तु में भी बांसुरी का खास स्थान माना जाता है। अलग-अलग रंग और प्रकार की बांसुरी अलग-अलग फल देने वाली मानी जाती है। साथ ही घर की अशांति को मिटाकर सुख-समृद्धि के द्वार भी बांसुरी के रखने से खुल जाते हैं। अपने मनोकामना पूरी करने के लिए हर किसी को अपनी इच्छा के अनुसार बांसुरी रखनी चाहिए। आगे जानिए बांसुरी के कुछ खास उपाय…
- FB
- TW
- Linkdin
)
जन्माष्टमी (Janmashtami 2021) पर भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करने से आपकी कई परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।
घर में श्रीकृष्ण की प्रतिमा या मूर्ति के पास बांसुरी अवश्य रखें। इससे मन शांत रहता है और आध्यात्मिक सुख प्राप्त होता है।
कोई भी परेशानी या कामना हो तो उसे कहकर पूजन के स्थान पर मोर पंख से सजी बांसुरी रख दें। इससे इच्छित कामना जल्द पूरी होती है।
कठिन और अहम परीक्षा में सफलता पाने के लिए स्टूडेंट्स के कमरे में सफ़ेद बांसुरी रखना सबसे अच्छा होता है।
जिन लोगों को मनचाही नौकरी पाने की इच्छा हो उन्हें अपने कमरे में मेन गेट के पास पीली बांसुरी रखनी चाहिए।
व्यापार में वृद्धि और धन लाभ पाने के लिए दुकान के गल्ले या घर की तिजोरी में चांदी की बांसुरी रखना अच्छा माना जाता है।
घर-परिवार में चल रहे क्लेश या सदस्यों के बीच मतभेद खत्म करने के लिए एक ही रंग की दो बांसुरियां घर के हॉल में रखना शुभ होता है।
परिवार या व्यापार को नेगेटिविटी से बचाए रखने के लिए काले रंग से सजी बांसुरी घर या दुकान की छत पर टांग देनी चाहिए।
संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जोड़े को अपने बेडरूम में हरी बांसुरी रखनी चाहिए। उसे इस तरह रखें की सभी को दिखाई न दें।
नया व्यापार (Business) शुरू करने की इच्छा रखने वालों को अपने कपड़ों की अलमारी में लकड़ी की बांसुरी रखनी चाहिए।