MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • आंख के पास लगा तीर, बहता रहा खून फिर भी शूटिंग करते रहे महाभारत के कर्ण, लगे थे इतनी बार टांके

आंख के पास लगा तीर, बहता रहा खून फिर भी शूटिंग करते रहे महाभारत के कर्ण, लगे थे इतनी बार टांके

मुंबई. लॉकडाउन के दौरान जब दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरू किया तो सभी टीवी शोज को छोड़ सभी दर्शकों ने दूरदर्शन का रुख कर लिया है। 90 के दशक के दौरान लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं, लोगों को इसे जीने का मौका मिला। इसके साथ ही इन शोज के कलाकार एक बार फिर से ज्यादा चर्चा में आ गए। महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने वाले पकंज धीर के बेटे निकितिन धीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बात की है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 04 2020, 02:15 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

निकितिन ने बताया कि बी.आर. चोपड़ा की महाभारत उस वक्त दूरदर्शन के नेशनल चैनल को सबसे ज्यादा टीआरपी देने वाले शोज में से एक था। हालांकि, बाद में कई लोगों ने ये कहा कि तब एक ही चैनल था, इसलिए रामायण और महाभारत जबरदस्त टीआरपी दे गए। लेकिन, जब 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन शोज का रिपीट टेलीकास्ट हुआ तो एक बार फिर से ये साबित हो गया कि ओल्ड इज गोल्ड होता है।

26
Asianet Image

निकितिन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें उस दौर के ज्यादातर किस्से याद हैं, जो वो शूटिंग के दौरान देखा करते थे। निकितिन ने बताया कि तब उन लोगों के हथियार लोहे के बने होते थे। एक बार जब कर्ण और भीम का युद्ध हो रहा था तो भीम का गदा उनके पापा पकंज धीर के हाथ पर लग गया था और उनके अंगूठे का मांस लटकने लगा था। बैंडेज लगा-लगाकर पूरे दिन शूटिंग की गई थी। 

36
Asianet Image

निकितिन ने आगे बताया कि एक बार शूट के दौरान पंकज धीर की आंख के किनारे तीर भी लग गया था। उन्होंने कहा कि पूरा खून उनकी आंख में भर गया था। सबने कहना शुरू कर दिया कि कर्ण अंधा हो गया। 

46
Asianet Image

फिल्मसिटी में शूटिंग थी तो वो वहीं से गोरेगांव ईस्ट में एक डॉक्टर के पास गए और उन्होंने आंख की स्टिचिंग (टांके लगाए) की। वो डिस्पेंसरी में आराम कर रहे थे जब उनके पास कॉल आया कि ये सीन हमें खत्म करना है। वरना शो टेलीकास्ट नहीं हो पाएगा।
 

56
Asianet Image

निकितिन ने बताया कि पंकज धीर ने दिन भर शूटिंग की जिसके बाद उनकी आंख का ब्लड प्रेशर बढ़ गया जिसके बाद उन्हें दोबारा डिस्पेंसरी जाकर टांके लगवाने पड़े थे।

66
Asianet Image

पकंज धीर।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories