- Home
- Entertainment
- TV
- कपिल के बाद पापा बना ये एक्टर, बेटे के जन्म के एक दिन पहले ही मनाई थी शादी की सालगिरह
कपिल के बाद पापा बना ये एक्टर, बेटे के जन्म के एक दिन पहले ही मनाई थी शादी की सालगिरह
मुंबई. 10 दिसंबर को कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पापा बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। अब कपिल के बाद टीवी सीरियल 'उतरन' फेम एक्टर गौरव बजाज पापा बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करके दी थी।
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
15

इस फोटो को शेयर करने के साथ गौरव ने कैप्शन में लिखा, 'आज हमारा परिवार आगे की ओर बढ़ा, एक बेबी ब्वॉय का पिता बना।'
25
बता दें, इससे पहले गौरव ने पत्नी के साथ 10 दिसंबर को अपनी शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट की। उनकी शादी की 6 साल पूरे हो चुके हैं और शादी के 6 साल तक इंतजार करने के बाद उनके घर में ये खुशी आई है।
35
गौरव बजाज ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वो खबर मिलते ही इंदौर पहुंचे और सीधे अस्पताल गए। बेटे को गोदी में लेकर और उसे देख वो काफी खुश थे। उन्हें और उनकी पत्नी साक्षी को इस बच्चे का बेसब्री से इंतजार था।
45
इसके साथ ही गौरव ने बताया कि वो और उनकी पत्नी साक्षी बेटे को जूनियर बजाज कहकर पुकारते हैं। साक्षी ने बेटे को 11 दिसंबर को जन्म दिया था।
55
बहरहाल, अगर गौरव के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो कई हिंदी टीवी शोज में काम कर चुके हैं। गौरव 'उतरन', 'पिया रंगरेज', 'कैसा ये इश्क है...अजब सा रिस्क है' और 'सपनों से भरे नैना' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। इन सभी शोज में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।