MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • गुलाबी रंग की बिकिनी में Beach पर अदाएं दिखाती नजर आई TV की संस्कारी बहू, BF संग मना रही छुट्टियां

गुलाबी रंग की बिकिनी में Beach पर अदाएं दिखाती नजर आई TV की संस्कारी बहू, BF संग मना रही छुट्टियां

मुंबई. कोरोना ने एक बार फिर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। हालांकि, सरकार की तरफ लोगों की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया गया। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए है। वहीं, कई सेलेब्स तो देश-विदेश में छुट्टियां मनाने भी जा रहे हैं। इसी बीच टीवी की संस्कारी बहू अक्षरा के नाम से फेमस हिना खान (Hina Khan) ने वेकेशन एन्जॉय करते अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में हिना गुलाबी रंग की बिकिनी में नजर आ रही है। इसके ऊपर से मैचिंग कलर का सर्ग पहना हुआ है। मालदीव के बीच पर अदाएं दिखाती हिना की फोटोज खूब वायरल हो रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 30 2021, 06:01 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

हिना इन दिनों अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ मालदीव में हैं। जहां से वो अपने अलग अलग अंदाज की फोटोज फैंस के लिए लगातार शेयर कर रही हैं। वहीं कुछ लोग हिना को ट्रोल भी कर रहे हैं। हिना पिछले कई दिनों से मालदीव में ही हैं।
 

28
Asianet Image

टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना अब फिल्म्स में भी नजर आने लगी हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं की है, लेकिन वह जल्द ही खुशखबरी देंगी।
 

38
Asianet Image

हिना ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'(2009) के सेट पर हुई थी।

48
Asianet Image

हिना खान ने रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को बिग बॉस के दौरान कबूला था, जब रॉकी ने एक स्पेशल टास्क के दौरान घर में एंट्री ली थी।

58
Asianet Image

हिना बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में भी काम कर चुकी हैं। हिना कुछ दिनों पहले तक एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभा रही थीं।

68
Asianet Image

सिर्फ एक शो में नजर आईं हिना श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में जन्मी हिना 32 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी पर डेब्यू किया था।

78
Asianet Image

हिना ने 'कयामत', 'परफेक्ट ब्राइड', 'चांद छुपा बादल में', 'साथ निभाना साथिया', 'वारिस' जैसे शोज में कैमियो किया था। 2013 में ईस्टर्न आई मैगजीन ने टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन वूमन की लिस्ट में हिना का नाम शामिल किया था।

88
Asianet Image

हिना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इंडस्ट्री में 12 साल पूरे हो चुके हैं। उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि श्रीनगर में पढ़ने वाली छोटी सी लड़की कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेगी। उन्हें खुद पर गर्व है, उनके पूरे परिवार में कोई एक्टर या एक्ट्रेस नहीं बना है और किसी ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति से प्यार और शादी नहीं की है। उन्हें अपने जीने के तरीके पर गर्व है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories