'जमाई राजा' के एक्टर ने खरीदी करोड़ों की कार, पूरी की पत्नी की बड़ी ख्वाहिश
मुंबई. टीवी सीरीयल 'जमाई राजा' में लीड रोल निभाने वाले एक्टर रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है। उनके परिवार से एक नया मेहमान जुड़ा है। दरअसल, हाल ही में इस कपल ने अपना एक सपना पूरा किया। उन्होंने BMW खरीद ली है। इसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
16

रवि ने पत्नी और कार के साथ इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर किए हैं और इसके साथ ही कैप्शन लिखा, 'मैं ये नहीं दिखाऊंगा कि ये मेरे लिए एक छोटी डील है, क्योंकि हमारे लिए ये बहुत बड़ी बात है. हम सभी के सपने होते हैं और फ्यूचर को देखने का नजरिया. मेरी और सरगुन की जर्नी भी इसी के साथ शुरू हुई थी।'
26
सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में रवि पत्नी के साथ के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान इस कपल की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, जो कि उनके चेहरे पर तस्वीरों में साफ तौर से देखी जा सकती है।
36
रवि ने BMWX7 कार खरीदी है। इसका मार्केट प्राइज करीब 98 लाख से 1.25 करोड़ के आस पास है। रवि ने इसे एक बड़ी डील बताया है और सपने को पूरा होना बताया है।
46
रवि और उनकी पत्नी सरगुन मेहता का सपना शादी के 6 साल बाद पूरा हुआ है। दोनों ने दिसंबर 2013 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 12/24 करोल बाग में हुई थी। इस शो में रवि और सरगुन ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था।
56
इस शो से ही रवि सरगुन की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इसके बाद रवि दुबे और सरगुन मेहता 'नच बलिए 5' में दिखाई दिए थे। नच बलिए शो में रवि ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया था। दिसंबर 2013 को सरगुन और रवि ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की।
66
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।