- Home
- Entertainment
- TV
- पत्नी के साथ रोमांटिक हुए TV के नैतिक, हॉलडे पर कभी Kiss करते तो कभी गले लगाते आए नजर
पत्नी के साथ रोमांटिक हुए TV के नैतिक, हॉलडे पर कभी Kiss करते तो कभी गले लगाते आए नजर
मुंबई. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक का किरदार निभाने वाले एक्टर करन मेहरा इन दिनों पत्नी निशा रावल के साथ मालदीव में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। दरअसल, 24 नवंबर को दोनों की शादी की सालगिरह है। दोनों ने 2012 में शादी की थी। करन और निशा दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम पर हॉलिडे एन्जॉय करते फोटोज शेयर किए हैं। फोटोज में दोनों बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं। एक फोटो में करन पत्नी को किस करते नजर आ रहे हैं तो एक अन्य फोटो मे गले लगाते दिख रहे हैं। करन-निशा बीच पर मस्ती करते भी दिख रहे हैं। इस दौरान करन ने पत्नी निशा का बर्थडे
भी सेलिब्रेट किया।
| Published : Nov 23 2019, 02:02 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
करन और निशा ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया और फिर नवंबर 2012 में शादी कर ली थी।
26
'बिग बॉस-10' के कंटेस्टेंट रहे करन फिलहाल किसी भी शो में नजर नहीं आ रहे हैं।
36
बात अगर निशा की करें तो वो इन दिनों ब्रेक पर हैं।
46
निशा पहले 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' (2012), 'आने वाला पल' (2001), 'केसर' (2007) में काम कर चुकी हैं।
56
करन और निशा रियलिटी शो 'नच बलिए' (2012-13) में साथ नजर आ चुके हैं।
66
निशा कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वो फिल्म 'रफू चक्कर' (2008), 'हंसते-हंसते' (2008), 'जैक एंड झोल' (2010), 'टॉम डिक हैरी रॉक अगेन' (2011) में नजर आ चुकी हैं।