- Home
- Entertainment
- TV
- होने वाले पति को सामने देख जज्बात पर काबू नहीं रख पाई एक्ट्रेस, दूल्हे ने चूमे हाथ तो रो पड़ी
होने वाले पति को सामने देख जज्बात पर काबू नहीं रख पाई एक्ट्रेस, दूल्हे ने चूमे हाथ तो रो पड़ी
मुंबई. टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' में काम कर चुके एक्टर अनुराग शर्मा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 31 जनवरी को सात फेरे लिए। अनुराग जैसे ही बरात लेकर पहुंचे तो अपने होने वाले पति को दूल्हे के रूप में देख दुल्हन बनी नंदिनी गुप्ता अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाई। जैसे ही अनुराग ने नंदिनी के हाथों को चूमा तो वह रोने लगी। इस मौके पर नंदिनी ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा, हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं, अनुराग ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी।
| Updated : Feb 06 2020, 10:33 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
18
)
अनुराग और नंदिनी पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अनुराग ने जिसको चाहा उसी तो अपनी दुल्हन के रूप में पाकर खुद पर काबू नहीं रखा पाया और उनके आंसू निकल आए। अनुराग को रोता देख नंदिनी ने उनके आंसू पोंछे और फिर दोनों खुशी में जमकर डांस किया।
28
बता दें कि अनुराग और नंदिनी एक-दूसरे को 2012 में डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई थी।
38
4 साल की डेटिंग के बाद अनुराग ने नंदिनी को फरवरी 2016 में शादी के लिए प्रपोज किया था।
48
अनुराग शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। साथ ही लाइफ के रोमांटिक मोमेंट भी शेयर किए हैं।
58
अनुराग ने अपने इस रोमांटिक वीडियो को किस्मत कनेक्शन का नाम दिया है। अनुराग ने इसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा है, 'मैं उससे प्यार करता था, जब से मैंने उसे पहली बार देखा है, मैं और नंदिनी #ANUDINI ने अपनी लाइफ में लीप लेने का प्लान किया है। हम "शादी" नाम के एक एडवेंचर को करने के लिए तैयार हैं। दोस्तों और प्रशंसक अपना प्यार और आशीर्वाद देना जारी रखें क्योंकि हम इस जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं।' #newbeginnings.”
68
अनुराग के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें शो 'ये है मोहब्बतें' नाम और फेम दोनों ही मिला। इस शो में उनका किरदार निगेटिव था। इसमें उनके किरदार का नाम परम था। वो रमन भल्ला की बहन सिम्मी भल्ला के पति बने थे।
78
पापा-मम्मी का हाथ थामे मंडप में जाती दुल्हन नंदिनी।
88
अपनी शादी में डांस करते नंदिनी गुप्ता और अनुराग शर्मा।