- Home
- Entertainment
- TV
- नोरा फतेही को गलत जगह टच करने वाले कोरियोग्राफर ने दी सफाई, फोटो शेयर करते हुए सुनाई ये कहानी
नोरा फतेही को गलत जगह टच करने वाले कोरियोग्राफर ने दी सफाई, फोटो शेयर करते हुए सुनाई ये कहानी
मुंबई। रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancers) का एक वीडियो हाल ही में जमकर वायरल हुआ था, जिसमें शो के जज टेरेंस लुईस (Terrence Lewis) नोरा फतेही (Nora Fatehi) के हिप्स पर हाथ मारते नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने टेरेंस लुईस को जमकर लताड़ लगाई थी। हालांकि, इस मामले पर नोरा फतेही ने टेरेंस लुईस का साथ देते हुए कहा कि वह एक मॉर्फ्ड वीडियो और फोटोशॉप्ड फोटो था।
- FB
- TW
- Linkdin
)
इस मामले पर अब टेरेंस ने भी अपनी बात रखी है। टेरेंस ने एक कहानी के जरिए अपनी बात रखते हुए लिखा, 'एक बार एक जैन धर्मगुरु (जेन मास्टर) हिमालय में अपने शिष्यों के साथ मठ की ओर लौट रहे थे।
मठ के रास्ते में उन्हें तेज बहती गंगा नदी को पार करना था। वहीं, नदी किनारे एक लड़की टेंशन में बैठी थी। लड़की का घर नदी के उस पार था, लेकिन वह नदी पार करने में डर रही थी। इसलिए उसने धर्मगुरु से नदी पार करने के लिए मदद मांगी।
टेरेंस ने आगे लिखा, इसके जवाब में गुरु ने हां की और लड़की को अपनी गोद में उठाकर नदी पार करवाई। जेन मास्टर ने नदी पार करते ही लड़की को आराम से उतारा और लड़की उन्हें शुक्रिया कहते हुए अपने घर चली गई। जो युवा शिष्य थे वो इस बात को देखकर थोड़े सकपका गए। उनमें से एक काफी टेंशन में लग रहा था।
इसके बाद दो घंटे की यात्रा के बाद साधु और उनके शिष्य अपने मठ पहुंच गए। छोटा शिष्य अभी भी कुछ सोच रहा था और चिंता में था। उसे देखकर गुरु ने पूछा क्या हुआ?
शिष्य ने कहा कि मास्टर जी, हमने किसी भी महिला को ना छूने की कसम खाई थी लेकिन आपने तो उस महिला को गोद में उठा लिया। आपने हमें महिला के बारे में सोचने से भी मना किया और आपने खुद ही उसे छू लिया।
इस पर गुरू ने कहा कि मैं तों उसे नदी पार करवाने के बाद दूसरी ओर छोड़ आया था लेकिन तुम अभी भी उसे यहां ले आए हो? शो की सबसे एलिगेंट जज बनने और मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद नोरा फतेही।' इस पोस्ट के साथ टेरेंस ने एक फोटो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने नोरा फतेही को गोद में उठाया हुआ है।
बता दें कि वायरल वीडियो 12 सितंबर को ऑनएयर हुए शो का है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम के साथ बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इसी दौरान जब शो के तीनों जज उन्हें वेलकम करने के लिए झुक रहे थे तो टेरेंस ने नोरा फतेही के हिप्स पर हाथ मारा। हालांकि, इस दौरान नोरा बिल्कुल नॉर्मल रहीं और उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन टेरेंस की ये हरकत कैमरे ने पकड़ ली।
वीडियो में टेरेंस को नोरा के साथ गलत हरकत करते देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और उन्हें जमकर लताड़ लगाई। एक शख्स ने कहा कि यही बॉलीवुड का असली चेहरा है। वहीं, कुछ इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि नोरा ने क्यों रिएक्ट नहीं किया।
इस यूजर ने लिखा, 'पहले मैंने सोचा गलती से भी हो सकता है लेकिन अगर गलती से आपका हाथ किसी को लगता है तो आप फौरन सॉरी कहते हैं। यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ।'
वहीं एक अन्य शख्स ने कहा, अगर हाथ गलती से भी लगा, ऐसा कहा जाए तो आप पहले देखिए कि प्रणाम करते समय दोनों हाथ एक साथ मूव करते हैं और हाथ सीधे आने चाहिए उसका हाथ टेढ़ा कैसे आ गया?
एक शख्स ने लिखा, 'नोरा फतेही से भी क्या उम्मीद कर सकते हैं, वो बुलिवुड से ताल्लुक रखती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक ही थाली के चट्टे-बट्टे..कोई साफ सुथरा नजर नहीं आता।' बता दें कि शो में नोरा फतेही की एंट्री मलाइका अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हुई थी। उन्हीं की जगह पर नोरा को शो में गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज की भूमिका के लिए चुना गया है।