- Home
- Entertainment
- TV
- 5 महीने बाद शादी के बंधन में बंधने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत, परिवारवाले कर रहे थे तैयारियां
5 महीने बाद शादी के बंधन में बंधने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत, परिवारवाले कर रहे थे तैयारियां
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनके शव का देर रात पोस्टमार्टम हुआ। सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी मौत फंदे पर लटकने से ही हुई है। मुंबई पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने खुदकुशी की है। हालांकि, अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है। उनके घर को भी सील कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम मुंबई में सोमवार को दोपहर तक किया जाएगा। एक्टर से जुड़ी एक खबर और तेजी से वायरल हो रही है कि वे नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले थे।
- FB
- TW
- Linkdin
)
सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि एक्टर बहुत जल्द शादी करने जा रहा था। घर पर शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं।
सुशातं की पैदाइश बिहार की रही है, इसलिए उनके कई करीबियों ने एक्टर की शादी में आने की तैयार कर ली थी। पन्ना सिंह की मानें तो घर पर काफी खुशनुमा माहौल था।
सुशांत किससे शादी करने जा रहे थे, क्या वो बॉलीवुड की कोई एक्ट्रेस थीं या फिर कोई और, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन इस बात की पुष्टि की गई है कि वे शादी करने के मूड में थे।
बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से उनके अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। सुशांत के पिता के अलावा उनकी बहनें और कुछ अन्य करीबी ही जा सकेंगे। उनकी बॉडी फिलहाल कूपर मुर्दा घर में ही है।
बता दें कि डॉक्टरों ने उनके ऑर्गन्स को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। यहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है।
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनके नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी थी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर नौकर और उनके पड़ोसियों से पूछताछ की।
उनके घर से हाइपरटेंशन और डिप्रेशन की दवाओं के पेपर मिले हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि घर से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके साथ ही मामले की जांच चल रही है। खबरों की मानें तो पुलिस उनके घर से पॉलीथिन में दवा और कुछ अहम सुराग लेकर बाहर निकली थी।
सुशांत का जन्म पटना, बिहार में हुआ है। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। उनका परिवार 2000 के शुरुआती समय में दिल्ली में बस गया। सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
राजपूत की शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने की पढ़ाई पूरी की थी।