• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • बेटे की चिता देख फूट-फूट रोए सुशांत सिंह के पापा, बहनों का हुआ बुरा हाल, नम आंखों से दी विदाई

बेटे की चिता देख फूट-फूट रोए सुशांत सिंह के पापा, बहनों का हुआ बुरा हाल, नम आंखों से दी विदाई

मुंबई. मात्र 34 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में भारी बारिश के बीच हुआ। बेटे की चिता देख पिता खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने कांपते हाथों से बेटे को मुखाग्नि दी। भाई सुशांत के अंतिम संस्कार में बहनों का भी बुरा हाल हुआ। उनकी बहनें एक-दूसरे को संभालते और आंसू पोंछते नजर आईं। इस मौके पर कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव, सुनील शेट्टी, वरुण शर्मा, दिनेश विजान, उदित नारायण, बंटी वालिया, रणवीर शौरी, अर्जुन बिजलानी सहित कई सेलेब्स मौजूद थे।

Asianet News Hindi | Updated : Jun 16 2020, 09:52 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
Asianet Image

बेटे की अंतिम यात्रा में सुशांत के पिता को संभालना मुश्किल हो रहा था। परिवारवालों ने उन्हें सहारा दिया तब कहीं जाकर वे चल पाए। शमशान घाट पर इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। वैसे तो अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की इजाजत नहीं थी लेकिन इससे ज्यादा लोग यहां मौजूद थे।

211
Asianet Image

सुशांत का पार्थिव शव एंबुलेंस से शमशान घाट लाया गया। सुशांत के कई दोस्‍त भी इस दुख की घड़ी में शमशान घाट के बाहर मौजूद रहे, उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

311
Asianet Image

बता दें कि सुशांत के पिता एयरपोर्ट से सीधे बांद्रा में अपने बेटे के घर पहुंचे थे। घर के बाहल भी धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी थी। उनके रिश्तेदार और करीबी शमशान पहुंचने से पहले घर पर पहुंचे थे।

411
Asianet Image

पुलिस ने सुशांत की बहन से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि भाई ने दवा लेना बंद कर द‍िया था। बहन ने बताया कि 4-5 दिन पहले ही उनकी भाई से बात हुई थी और उन्होंने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
 

511
Asianet Image

दोस्त सुशांत को अंतिम विदाई देने श्रद्धा कपूर शमशान घाट पहुंची।

611
Asianet Image

कृति सेनन भी सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुई।

711
Asianet Image

पूजा चोपड़ा और बंटी वालिया भी शमशान घाट पहुंचे।

811
Asianet Image

वरुण शर्मा, अभिषेक कपूर और प्रज्ञा कपूर दोस्त सुशांत सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

911
Asianet Image

शमशान घाट के बाहर रणवीर शौरी और विवेक ओबेरॉय भी नजर आए।

1011
Asianet Image

सुशांत की सबसे खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी शमशान पहुंची हैं। इससे पहले वह कूपर अस्‍पताल भी गई थीं, जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया गया था। बता दें कि इस आत्महत्या मामले में पुलिस रिया का बयान भी दर्ज करने वाली है।

1111
Asianet Image

सुशांत सिंह की बॉडी एम्बुलेंस के द्वारा भारी बारिश के बीच शमशान घाट पहुंची थी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories