MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Shweta Tiwari की बेटी ने बिकिनी में दिए कातिलाना पोज, आंहें भरते यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

Shweta Tiwari की बेटी ने बिकिनी में दिए कातिलाना पोज, आंहें भरते यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

मुंबई। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक (Palak Tiwari) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। पलक अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेड बिकिनी में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पलक पूल में कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं। बता दें कि पलक तिवारी भी मां श्वेता तिवारी की तरह ही बेहद बोल्ड और खूबसूरत हैं। लोग अक्सर पलक की तुलना उनकी मां से करते हैं। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 08 2022, 12:14 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

पलक (Palak Tiwari) ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो रेड बिकिनी के साथ न्यूड मेकअप में नजर आ रही हैं। पलक ने अपने बालों को खुला रखा है और बिकिनी में किलर पोज देती दिख रही हैं। पलक की फोटो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

29
Asianet Image

कोई पलक (Palak Tiwari) को स्टनिंग ब्यूटी बता रहा है तो कोई उन्हें गॉर्जियस लेडी कहते हुए कमेंट कर रहा है। एक शख्स ने लिखा- जहर, लुकिंग डियर। वहीं एक और शख्स ने कमेंट किया- मार ही डाला रे। एक यूजर ने कहा- ये तो हॉलीवुड मटेरियल है। 

39
Asianet Image

बता दें कि पलक तिवारी (Palak Tiwari) कुछ दिनों पहले म्यूजिक वीडियो 'बिजली' में नजर आ चुकी हैं। पलक जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। वो विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म रोजी : द सैफरन चैप्टर में नजर आएंगी। यह एक हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर मूवी है। 

49
Asianet Image

इससे पहले ऐसी खबरें थी कि पलक तिवारी (Palak Tiwari) फिल्म 'Quickie' से डेब्यू कर सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ 'तारे जमीन पर' फेम दर्शील सफारी होंगे। हालांकि, अब तक इस फिल्म को लेकर पिक्चर साफ नहीं हुई है।

59
Asianet Image

कहा जाता है कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक (Palak Tiwari) को एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने टीवी सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी के 2' में प्रेरणा का रोल ऑफर किया था। हालांकि, पलक ने इसे ठुकरा दिया था। बाद में इस रोल को एरिका फर्नांडीज ने निभाया था। 

69
Asianet Image

बता दें कि श्वेता तिवारी महज 21 साल की उम्र में मां बन गई थीं। उन्होंने साल 2000 में बेटी पलक (Palak Tiwari) को जन्म दिया था। पलक, श्वेता के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया था। 

79
Asianet Image

2007 में श्वेता तिवारी ने राजा से तलाक लेने के करीब 6 साल बाद 13 जुलाई, 2013 को एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। इससे पहले वे एक-दूसरे को तीन साल तक डेट करते रहे। बताया जाता है कि पलक ने ही अपनी मां को दूसरी शादी के लिए तैयार किया था।

89
Asianet Image

श्वेता तिवारी यानी अपनी मां की दूसरी शादी में हुई संगीत सेरेमनी के दौरान पलक (Palak Tiwari) ने जमकर डांस किया था। श्वेता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपनी लाइफ में कई बार मुश्किल दौर से गुजरी हैं, इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत उनकी बेटी पलक को हुई। उसके बचपन में वे उसे पूरा समय नहीं दे पाईं। 

99
Asianet Image

बता दें कि पलक (Palak Tiwari) तिवारी के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं वो सिर्फ 106 लोगों को फॉलो कर रही हैं। पलक जिनको फॉलो करती हैं उनमें शाहरुख खान, सलमान खान, एकता कपूर, केंडल जेनर और श्वेता तिवारी जैसे सेलेब्स शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें :
Womens Day 2022: कोई हुई परिवार के खिलाफ, किसी ने इंसाफ के लिए उठाई बंदूक, जब हीरोइनों का दिखा खौफनाक रूप

Womens Day 2022: जब हीरोइनों ने बॉक्सऑफिस पर मचाया धमाल, अपने दम पर 100 करोड़ी क्लब में शामिल की फिल्में

International Women Day 2022: मीनाक्षी शेषाद्री से लेकर कंगना तक वो एक्ट्रेस जिनके सामने फीके नजर आए‘हीरो’

शादी के बाद पहली रात को क्या हुआ, Bhagyashree के पति ने सबके सामने खोला राज, ऐसे किया पत्नी ने रिएक्ट

कभी मां की गोद में चौंकता तो कभी बड़े भाई Taimur संग बतियाता दिखा Kareena Kapoor का छोटा बेटा, अनसीन Photos

 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
श्वेता तिवारी
 
Recommended Stories
Top Stories