MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • क्या किसी काली परछाई का साया है बिग बॉस के घर पर, डर के मारे उड़ गई कंटेस्टेंट्स की रातों की नींद

क्या किसी काली परछाई का साया है बिग बॉस के घर पर, डर के मारे उड़ गई कंटेस्टेंट्स की रातों की नींद

मुंबई. सलमान खान (salman khan) का सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 (bigg boss 14) लोगों का मनोरंजन कर रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी झगड़े, विवाद, रोमांस आए दिन ऑडियंस को देखने को मिल रहे हैं। वीकेंड का वार में सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते तो कभी हंसी-मजाक और सलाह देते नजर आते हैं। अब बिग बॉस के घर को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। खबरों की मानें तो घर में किसी काली परछाई का साया है, जिसकी वजह से सभी डरे हुए है और रात को सोना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, मंगलवार के एप‍िसोड में घरवालों ने बिग बॉस के घर में हो रही कुछ घटनाओं का जिक्र किया था। कंटेस्टेंट्स ने खुद के साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया।

Asianet News Hindi | Updated : Nov 26 2020, 10:15 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

हाल ही में कंटेस्टेंट्स ने शो में अपना डर जाहिर किया और बताया कि घर में कुछ अलग एनर्जी का अहसास हो रहा है जो कि अच्छी नहीं है।

25
Asianet Image

पव‍ित्रा पुनिया कहती हैं कि उन्होंने रात में सिल‍ेंडर बंद किया था पर सुबह वह ऑन था। इसके बाद एजाज खान ने कहा कि वे जब भी उठते हैं तो उन्हें कई बार कुछ काली सी परछाई आसपास से गुजरती नजर आई है। इस चीज को लेकर वे बहुत डरते हैं।

35
Asianet Image

रूबीना दिलाइक और निक्की तंबोली ने भी कहा कि वे रात भर सो नहीं पाईं। इस अनजान शक्त‍ि की वजह से घरवाले बेहद डरे हुए हैं।

45
Asianet Image

शो के अंत में भी एजाज ने पव‍ित्रा के साथ हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रात में पव‍ित्रा को गले पर किसी ने मारा, जिसके बाद वह डर गई थीं। पव‍ित्रा डर से एजाज के पास आईं और अपने साथ हुई आप-बीती सुनाई।

55
Asianet Image

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं जब बिग बॉस के घर में इस तरह की घटना के बारे में बात हो रही है। इससे पहले भी सीजन्स में कंटेस्टेंट्स ने डरावनी घटनाओं का जिक्र किया था। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories