• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • श्वेता तिवारी से मोनालिसा तक, भोजपुरी के ये 7 सितारे कर चुके हैं बिग बॉस में एंट्री

श्वेता तिवारी से मोनालिसा तक, भोजपुरी के ये 7 सितारे कर चुके हैं बिग बॉस में एंट्री

मुंबई. सलमान खान का विवादित शो 'बिग बॉस' के 13 सीजन का जल्द ही 29 सितंबर को आगाज होगा। इससे पहले शो का लॉन्चिंग इवेंट रखा गया था, जो कि मैट्रो की थीम पर था। इसमें सलमान ने शो को लेकर कई बातें बताई। इसमें हर बार नए चेहरे देखने के लिए मिलते हैं। शो में बॉलीवुड और टीवी के अलावा भोजपुरी से भी श्वेता तिवारी और मोनालिसा समेत कई स्टार्स शिरकत कर चुके हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 27 2019, 12:47 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
भोजपुरी की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा 'बिग बॉस' के सीजन में नजर आई थीं। इस दौरान उनकी शादी की चर्चा ने जोरों से रही थी। क्योंकि एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में ही ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी कर ली थी। हालांकि वे इस शो की विनर नहीं बन पाई थीं। लेकिन इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख किया और इन दिनों वे टीवी शो 'नजर' से सभी का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं।
27
Asianet Image
भोजपुरी में आइटम सॉन्ग करने वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ 'बिग बॉस' के सीजन 2 में नजर आ चुकी हैं। इस दौरान शो ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, इस दौरान संभावना और एक्ट्रेस पायल रोहतगी की जमकर लड़ाई हुई थी।
37
Asianet Image
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 'बिग बॉस' के सीजन 4 में नजर आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें बिग बॉस के घर में 1 हफ्ते रुकने के लिए 5 लाख रुपए दिए गए थे। एक्ट्रेस इस सीजन की विनर भी रही थीं।
47
Asianet Image
सिंगर दीपक ठाकुर 'बिग बॉस' के सीजन 12 में नजर आए थे। इस सीजन के वो आखिरी तीन कंटेस्टेंट में शामिल थे। इसकी विनर दीपिका कक्कड़ रही थीं।
57
Asianet Image
भोजपुरी के गायक, एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी 'बिग बॉस' के सीजन में बतौर कंटेस्टेंट आए थे। इनके साथ श्वेता तिवारी भी थीं, जो इस सीजन की विजेता रही थीं। शो में उन्होंने अपने बयानों और झगड़ों के चलते खूब सुर्खियां बटोरी थी।
67
Asianet Image
भोजेपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी 'बिग बॉस' में अपनी भागीदारी दर्ज करा चुके हैं। वे 'बिग बॉस' के सीजन 6 में नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने यूपी के आजमगढ़ जिले से सपा के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सामने लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन अपनी जीत नहीं दर्ज करा पाए थे।
77
Asianet Image
भोजपुरी से लेकर साउथ और बॉलीवुड में काम कर चुके एक्टर रवि किशन भी 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुके हैं। यूपी के जौनपुर में जन्मे एक्टर अब बीजेपी से गोरखपुर के सांसद हैं।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories