- Home
- Entertainment
- TV
- 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस की हुई रोका सेरेमनी, इस शख्स के साथ नए साल में लेंगी सात फेरे
'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस की हुई रोका सेरेमनी, इस शख्स के साथ नए साल में लेंगी सात फेरे
मुंबई. टीवी के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' में राधा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भाविनी पुरोहित की हाल ही में रोका सेरेमनी हुई हैं। इस सेरेमनी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे। रोका सेरेमनी में भाविनी और धवल मैचिंग आउटफिट में नजर आए। दोनों ने ही लाइट पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। 28 साल की भाविनी के होने वाले पति धवल दवे पेशे से सोशल मीडिया ब्लॉगर और बिजनेसमैन हैं। दोनों नए साल में शादी के बंधन में बंधेंगे।
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
15

भाविनी ने एक एंटरटेनमेंट साइट से बात करते हुए बताया- हम गुजराती फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं इसलिए हम इस सेरेमनी को सगाई नहीं कह सकते। गुजराती में इसे गोर धाना कहते हैं।
25
भाविनी ने बताया कि ये लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज है। पापा ने ही मेरी मुलाकात धवल से करवाई थी।
35
धवल-भाविनी में धीरे-धीरे दोस्ती हुई और फिर एक-दूसरे को मैसेज भेजना शुरू किया। अब जाकर दोनों ने शादी का फैसला लिया है।
45
भाविनी का कहना है कि उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है। फिलहाल शादी की कोई डेट फिक्स नहीं हुई है। संभवत: शादी नए साल में होगी।
55
मंगेतर धवल के साथ भाविनी पुरोहित।