MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • फिर उड़ी रामायण के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह, 82 साल की उम्र में पहचानना भी हुआ मुश्किल

फिर उड़ी रामायण के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह, 82 साल की उम्र में पहचानना भी हुआ मुश्किल

मुंबई। रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) में रावण का किरदार निभा चुके 82 साल के एक्टर अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर एक बार फिर उड़ी। हालांकि, लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने को-स्टार और दोस्त अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरों को गलत बताते हुए फैन्स से गुजारिश करते हुए कहा कि इस तरह की झूठी खबरें न फैलाएं। सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- आजकल कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है, कोरोना की वजह से। ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी की झूठी खबर। मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कि कृपा करके इस तरह की खबरें न फैलाएं। भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे।  
 

Asianet News Hindi | Published : May 05 2021, 05:42 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैली है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। पिछले साल भी मई के महीने में ही अरविंद त्रिवेदी के एक कजिन ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए ट्विटर पर सफाई दी थी। 
 

29
Asianet Image

82 साल के हो चुके अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में भले ही रावण का किरदार निभाया हो, लेकिन रियल लाइफ में वो भगवान राम के बड़े भक्त हैं। 8 नवंबर, 1938 को मध्यप्रदेश के उज्जैन में जन्मे अरविंद त्रिवेदी अब मुंबई में रहते हैं। उन्होंने पास के ही एक गांव में राम मंदिर बनवाया है और वो यहां पूजा भी करते हैं।

39
Asianet Image

अरविंद त्रिवेदी अब काफी बुजुर्ग हो चुके हैं और ज्यादातर समय घर पर ही रहते हैं। उनके चेहरे में इतना बदलाव आ चुका है कि कई बार उन्हें पहचानना भी मुश्किल होता है।
 

49
Asianet Image

अरविंद त्रिवेदी ने जब से रामायण में रावण की भूमिका निभाई, तब से वे राम के अनन्य भक्त बन गए। इस धारावाहिक में लंकेश को देखकर डर जाने वाले लोग शायद यह नहीं जानते कि वे स्वभाव से बिलकुल नरम हैं।

59
Asianet Image

टीवी के रावण यानी अरविंद त्रिवेदी गुजरात के साबरकांठा से सांसद भी रह चुके हैं। 1991 से 1996 के बीच वो बीजेपी से सांसद रहे।

69
Asianet Image

एक बार अपने एक लेख में खुद अरविंद त्रिवेदी ने लिखा था कि मुझे इसी भूमिका की वजह से लोकसभा का सदस्य बनने का मौका भी मिला और मेरे लोकसभा सदस्य बनने पर मेरे मित्र राजेश खन्ना ने बड़ी मजेदार टिप्पणी की थी कि भारतीय जनता पार्टी ने राम के नाम पर चुनाव लड़ा और रावण को लोकसभा का टिकट दिया।

79
Asianet Image

अरविंद त्रिवेदी ने करियर की शुरुआत गुजराती रंगमंच से की। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा के चर्चित नाम हैं और गुजराती फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। खुद अरविंद ने 300 फिल्मों में काम किया।

89
Asianet Image

गुजरात सरकार से लेकर देश भर के और दुनिया भर के कई संस्थानों ने उन्हें पुरस्कृत और सम्मानित किया है। गुजराती व हिंदी फिल्मी में सफल पारी खेल चुको अरविंद अब कई सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।

99
Asianet Image

अरविंद ने 'देश रे जोया दादा' 'परदेस जोया', 'ढोली', 'मणियारो', 'संतु रंगीली' जैसी गुजराती फिल्मों में काम किया। अरविंद के गुजराती सिनेमा में किए गए काम और हिंदी सिनेमा के योगदान को देखते हुए ही रामानंद सागर ने उन्हें रामायण में रावण के किरदार के लिए चुना था।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories