- Home
- Entertainment
- TV
- मरने के बाद राम से यूं हाथ मिलाता दिखा रावण, देखें कैसे शूट होती थी रामानंद सागर की रामायण
मरने के बाद राम से यूं हाथ मिलाता दिखा रावण, देखें कैसे शूट होती थी रामानंद सागर की रामायण
मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन में दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित होने वाली रामानंद सागर की लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। आए दिन सोशल मीडिया पर रामायण और इसके किरदारों की चर्चा होती है। इसी बीच रामायण में भगवान राम ने रावण का वध कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसी बीच एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें राम और रावण किसी अच्छे मित्र की तरह हाथ मिलाते और हंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह फोटो रामायण की शूटिंग के दौरान की है। खाली वक्त में अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी ने अपने फुल गेटअप में यह फोटो खिंचाई थी। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं पर्दे के पीछे की रामायण।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बता दें कि रामायण के सभी एपिसोड उम्बरगांव में शूट किए गए थे।
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर के मुताबिक, विक्रम बेताल का एक एपिसोड 1 लाख में बना था। हालांकि रामायण का हर एक एपिसोड बनने में 9 लाख के आसपास लगे थे।
रामायण की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगता है कि इसे तीन बार बढ़ाया गया था। पहले ये 52 एपिसोड की सीरीज थी, जिसे बाद में बढ़ाते हुए 78 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए थे।
रामायण के सभी एपिसोड्स की शूटिंग करने में 550 दिन का वक्त लगा था।
रामायण को 55 देशों में टेलीकास्ट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण को दुनियाभर में 650 से भी ज्यादा मिलियन लोगों ने देखा था।
साल 1987 में जब रामायण दूरदर्शन पर शुरू होती थी तो उस दौरान सड़कों पर एकदम सन्नाटा पसर जाता था।
बता दें कि लॉकडाउन के बीच शुरू हुई ‘रामायण’ ने TRP के मामले में पिछले पांच सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बार्क (Broadcasting Audience Research Council) की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले एपिसोड की रेटिंग 3.4%, थी, जिसके बाद चौथे एपिसोड तक इस शो की रेटिंग 5.2% तक पहुंच गई है।
लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर 80-90 के दशक के सुपरहिट शोज दोबारा प्रसारित किए जा रहे हैं। इस दौरान रामायण के अलावा महाभारत, चाणक्य, देख भाई देख, ऑफिस ऑफिस, श्रीमान श्रीमती, ब्योमकेश बक्शी और शक्तिमान जैसे शो दर्शकों को दिखाए जा रहे हैं।